100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

भारतीय विरासत पर निबंध Essay On Indian Heritage In Hindi

हमारी धरोहर पर निबंध Essay On Indian Heritage In Hindi- नमस्कार दोस्तों आज यहाँ भारत की विरासत पर लिखा हुआ निबंध (indian heritage essay) हम पढेगे. और जानेगे कि भारत देश की विरासत क्या हैं, आदि को समझने का प्रयास करेगे तो चलिए निबंध पढना आरंभ करते हैं.

भारतीय विरासत पर निबंध Essay On Indian Heritage In Hindi

हमारी धरोहर पर निबंध Essay On Indian Heritage In Hindi
हमारा भारत देश दुनियां का सबसे अनोखा देश माना जाता हैं जहाँ संसार के सभी धर्मों एव जातियों के लोग रहते हैं. 32 लाख वर्ग किमी के क्षेत्रफल में 17 सौ तरह की भाषाएँ बोली और समझी जाती हैं. अधिकतर आबादी हिन्दू धर्म की है जो विश्व को अपना परिवार मानकर चलती हैं.

यहाँ की परम्परा और संस्कृति दुनियाभर में प्रसिद्द है. भारतीय संस्कृति का सम्मान दुनियाभर आज किया जाता है. भारतीय संस्कृति पूरे विश्व को एकता के सूत्र में बांधती है.

भारत में विविधता के बाद भी एकता है. यहाँ के सभी लोग भाईचारे से तथा एकजुट होकर कार्य करते है. सभी एक दुसरे के धर्म का सम्मान करते है. तथा त्योहारों को मिलकर मनाते है. जिससे रंगीलापन नजर आती है.

भारत एक ऐसा देश है, जहा अनेक धर्म के लोग मिलकर रहते है. यह देश वैसे तो हिन्दू बाहुल्य है. पर यह धर्मनिरपेक्ष देश है. सभी धर्मो को एक समान माना जाता है. सभी को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान किये जाते है.

हमारे यहाँ प्रकृति पूजा का विधान हैं. प्रकृति के सभी जीवों नदियों, पर्वतो, समुद्र व पेड़ों को पूजनीय माना गया हैं. यह रंग बिरंगी व सभी को अपना मानने वाली संस्कृति हमें विरासत के रूप में मिली हैं. ऐसे रंग बिरंगे फूलों के उपवन भारत से हर कोई अथाह प्रेम करता हैं.

सभी भारतीयों को अपनी संस्कृति से गहरा लगाव रहता हैं विदेशों में भारतीय संस्कृति हमारी पहचान बनती हैं. भारत न केवल अपनी संस्कृति का रक्षण करता हैं बल्कि अन्य संस्कृतियों को भी उतना ही सम्मान देता हैं. 

हमें विरासत के रूप में कई ऐतिहासिक ईमारते मिली हैं. लाल किला, ताजमहल, राजस्थान के किले, अमरनाथ, हरिद्वार जैसे पुण्य स्थल हमारे देश की धरोहर की तरह हैं जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत के रूप में मिली हैं इनका रखरखाव करना हमारा दायित्व हैं.

हिन्दू सिख बौद्ध और जैन धर्म भारतीय विरासत के जीते जागते सबूत है जो मानवता एवं विश्व बन्धुत्व की बात करते हैं. महावीर स्वामी, गौतम बुद्ध, गुरु नानक, राम, कृष्ण जैसे हमारे पूर्वज और उनकी शिक्षाएं हमें जीवन का अर्थ समझाती हैं तथा मानव को मानव से जोड़ने का कार्य कर रही हैं.

हमें विरासत के रूप में गीता, वेद, उपनिषद, गुरु ग्रंथ साहिब मिले हैं जो मानव को जीवन और मृत्यु का रहस्य उद्घाटित करते हैं. सही क्या है गलत क्या हैं हमें कौनसा रास्ता चुनना हैं इसका मार्गदर्शन करते हैं.

महाभारत और रामायण समूचे ग्रंथ हमें अपने पूर्वजों के जीवन को बताते हैं. आर्यभट्ट, चरक, पतंजली जैसे विद्वानों की कृतियाँ तथा उनका योगदान भारतीय लोगों के लिए पथ प्रदर्शक रहा हैं. योग तथा आयुर्वेद मानव मात्र के आरोग्य हमें अपनी विरासत के रूप में मिला हैं.

ये भी पढ़ें.
प्रिय दर्शको उम्मीद करता हूँ, आज का हमारा लेख भारतीय विरासत पर निबंध Essay On Indian Heritage In Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.