100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

हाथी पर निबंध Essay on Elephant in Hindi

 मेरा पालतू पशु हाथी पर  निबंध Essay on Elephant in Hindi- इस संसार में जंगली जीवो की अनेक प्रजातिया पायी जाती है. जिसमे कुछ विशाल तो कुछ बहुत छोटी होती है. आज हम विशालकाय जीवो में से एक हाथी के बारे में संक्षेप में जानेंगे.

हाथी पर  निबंध Essay on Elephant in Hindi

हाथी पर निबंध Essay on Elephant in Hindi

हाथी पर निबंध हिंदी में 10 लाइन

  1. हाथी एक विशालकाय जंगली जानवर है.
  2. हाथी दो प्रकार के होते है. एशियन और अफ्रीकन.
  3. हाथी के चार विशाल पैर दो छोटी आँखे, एक लम्बी सुंड तथा एक छोटी पूंछ होती है.
  4. एशियन हाथी स्लेटी रंग के होती है. अफ्रीकन हाथी सफ़ेद रंग के होती है.
  5. हाथी एक शाकाहारी जानवर है, ये पेड़ो की पत्तियों फल और शाखाएं खाता है.
  6. ये शांत स्वाभाविक जानवर है, छिडाने पर ये नुकसान पहुंचा सकता है.
  7. एक सामान्यत हाथी की लम्बाई 10 फिट तथा वजन 600 किलोग्राम होता है.
  8. हाथी के मुंह में 24 दांत होते है. तथा दो लम्बे दांत बाहर होते है.
  9. हाथी की त्वचा बहुत मजबूत होती है.
  10. ये भार ठोने में यात्रा करने तथा शिकार करने में उपयोगी है.
Essay on Elephant in Hindi for class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12 and kids

हाथी इस संसार में उपयुक्त जानवरों में विशालकाय जानवरों की सूची में से एक है. इसका विशाल आकार इसकी पहली पहचान है. ये सबसे शक्तिशाली जानवर है.

हाथी के चार पैर जो बहुत विशाल होते है. इनके पैर बहुत मजबूत होते है. इसके दो लम्बे कान होते है, जो पंखो की तरह दिखाई पड़ते है. इसके एक लम्बी सुंड होती है, जो इसे भोजन करने में सहायता करती है.

सुंड से ये भारी वजन को उठाता है. तथा शत्रु से सामना करने में सुंड बहुत उपयोगी साबित होती है. इसके दो कमजोर आँखे होती है, जो इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है.

हाथी के एक छोटी पूंछ होती है. तथा मुंह में 24 तथा दो विशालकाय दांत मुंह के बाहर यानी सुंड के आस पास होते है. जो केवल दिखावे के लिए होते है. इसलिए कहते है. हाथी के दांत दिखाने अलग और खाने के अलग होते है. 

सामान्यत हाथी जंगलो में रहते है. कई लोग हाथियों को पालने के शौक़ीन होते है, वे हाथियों को पालते है. पूर्वी भारत में हाथी को विशेष रूप से पाला जाता है.

हाथी जंगलो में ही पेड़ो से भोजन प्राप्त करते है. तथा नदियों का जल पीकर जीवन जीते है. लेकिन आज हमारे द्वारा वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण हाथी को पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं होता है.

जिस कारण कई बार ये गाँवों में भी आ पहुँचते है. जिस कारण लोग इसे छिडाते है.तथा कई बार मार दिया जाता है. हाथी बहुत मूल्यवान होता है.

इसके दांत खुर और खाल बहुत उपयोगी होने के कारण लोग हाथियों का शिकार कर रहे है. जिसके परिणामस्वरूप आज हाथियों की संख्या निरंतर कम होती जा रही है.

हमें इसका संरक्षण करना होगा. हाथी को देखकर बहुत आनंद महसूस होता है, ये जानवर होने के बाद भी मानवीयता को समझता है. तथा मानवीय इशारो को जान लेता है. हाथी को सर्कस में देखा जा सकता है. जहा लोग इसे देखते है.

हाथी पर निबंध Long Essay on Elephant in Hindi

हाथी विश्व का सबसे बड़ा स्थलीय जीव है। यह सबसे शक्तिशाली जानवर भी है।  हाथी जंगली तथा पालतू जानवरो मे आता है। लोग इसे पालते भी है। ये मानवता का प्रतीक माना जाता है।


ये बहुत उपयोगी तथा विशाल जानवर है। हाथी कई रंगो के होते है। हाथी का आकार बहुत विशाल है। इसके दो बड़े कान है। हाथी के एक बड़ी सूंड भी है। जिससे हाथी भारी वस्तु को उठाने तथा पेड़ को गिराने केआर कम मे आती है।

खान-पान

 जंगली हाथी पेड़ की टहनिया तथा फल खाते है। और पालतू हाथी केले तथा रोटी खाते है। हाथी एक शाकाहारी जानवर है। हाथी का जीवनकाल 100 वर्ष का होता है।

हाथी का प्रयोग युद्धो मे किया जाता था। हाथी के मरने के बाद मे उनके दाँतो की सजावटी वस्तुए बनाई जाती है। हाथी की खाल भी बहुत उपयोगी होती है। 

हाथियों के प्रकार

1.अफ्रीकी हाथी 
अफ्रीकी हाथियो का नाम वैज्ञानिको ने लोक्सोडान्टा अफ्रीकाना रखा गया था। ये हाथी एशियन हाथियो की तुलना मे बड़े होते है। इनकी सूंड पंख की तरह दिखती है। 

2.एशियन हाथी 

एशियन हाथियो का नाम एल्फास़ मैक्सिम्स रखा गया है। ये हाथी अपनी सूंड को बहुत पसंद करते है। इन्हे पानी मे रहना अच्छा लगता है। ये हाथी सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते है। 
हाथी का स्वभाव

हाथी एक ऐसा जानवर है। जो हर समय शांत रहता है। परंतु जब इसे परेशान किया जाता है। तो ये बहुत भयानक तथा डरावना बन जाता है। इसलिए इसे परेशान नहीं करना चाहिए.

हाथी अपने मालिक का सम्मान करता है। तथा वफादारी के साथ काम करता है। ज़्यादातर हाथी कामचोर नहीं होते है। जंगली हाथी स्वभाव के कठोर होते है। 

हाथी के उपयोग

हाथी का उपयोग हम हर कार्य को करने मे ले सकते है। जैसे-युद्ध,शिकार करना,पानी लाना,दीवार को सही करना,भारी वस्तुओ को उढ़ाने मे इसका उपयोग किया जाता है।

हाथी एक ऐसा जानवर है। जिसका उपयोग मरने के बाद भी किया जा सकता है। हाथी युद्धो तथा शिकार करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।

हाथी का शरीर विशाल होने के कारण इसके शरीर पर हथियारो का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। हाथी के मरने के बाद उनके शरीर मे पाई जाने वाले दाँत तथा हड्डियों का प्रयोग वस्तुओ को बनाने मे किया जाता है।

हाथी को केवल अमीर लोग ही पाल सकते है। इनको पालने मे बहुत खर्चा आता है। क्योकि इसके भोजन में तक़रीबन 100 किलो चारे की जरुरत होती है.

निष्कर्ष
वर्तमान मे अनेक हाथियो को पालतू हाथी बनाकर उनकी सेवा करते है। हाथी एक बुद्धिमान जानवर होता है। हाथी झुण्ड मे रहना पसंद करता है। हाथियो की त्वचा मोटी होती है।

जिससे ऊपर बैठकर राजा-महाराजा युद्ध किया करते थे। हाथी 100 साल तक जी सकते है। एक हाथी 200 किलो खाना तथा 113 लीटर पानी पी सकता है।

ये भी पढ़ें

प्रिय दर्शको उम्मीद करता हूँ, आज का हमारा लेख हाथी पर निबंध Essay on Elephant in Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.