100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

मिजोरम पर निबंध Essay On Mizoram In Hindi

मिज़ोरम पर निबंध Essay On Mizoram In Hindi- नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है, हमारे blog essayonhindi पर आज का हमारा आर्टिकल भारत के एक और राज्य के बारे में है. आज हम मिजोरम के बारे में निबंध के माध्यम से जानकारी प्राप्त करेंगे.

मिज़ोरम पर निबंध Essay On Mizoram In Hindi

मिजोरम पर निबंध Essay On Mizoram In Hindi
मिजोरम भारत का छोटा सा राज्य है, जो देश के पूर्वी भाग में सात बहिन कहे जाने वाले राज्यों में शामिल है.यह राज्य अर्थव्यस्था तथा जनसख्या की दृष्टि से भारत का सबसे पिछड़ा हुआ राज्य है.

वही इस राज्य का क्षेत्रफल 210 81 वर्ग किलोमीटर है. जिसमे यह 24 वें स्थान पर आता है. इस राज्य की राजधानी आइजोल है. इस राज्य में कुल ८ जिले है जिसमे लुंगलेई जिला, सेरछिप जिला, आइजोल जिला, सइहा जिला, चम्फाई जिला, कोलासिब जिला, लॉन्गतलाई जिला और ममित जिला शामिल है.

मिजोरम का सबसे बड़ा शहर राजधानी आइजोल है. जो तक़रीबन ४५७ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. इस राज्य में अनेक नदिया बहती है. जिसमे तुरीयाल, त्लावंग, तुइव्ल और तुत यहाँ की प्रमुख नदियाँ है.

मिजोरम भारत का एक पर्वतीय राज्य है. इस राज्य की स्थापना 20 फरवरी 1987 को भारतीय सविंधान के ५३ वे सविंधान संसोधन द्वारा की गई तथा इसे भारत का २३ राज्य के रूप में घोषित किया गया.

इस राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता काफी आकर्षित है. यहाँ हर साल भ्रमण के लिए लाखो पर्यटक आते है. यहाँ के दर्शनीय स्थलों में चंपई, आइजोल, रिएक गांव,  कोलासिब, लुंगलेई,  ह्मुइफंग त्लांग, मामित, साईहा और वंतावंग प्रमुख है.

यह राज्य देश का सबसे अधिक साक्षर राज्य है. इस राज्य में सबसे अधिक मिजो भाषा बोली जाती है. इसके अलावा चकमा मारा और लाइ भाषाए भी इस राज्य में बोली जाती है.

मिजोरम में समय समय पर अनेक त्योहार मनाए जाते है. जिसमे भारत भर में जब होली का त्योहार मनाया जाता है, तो यहाँ चपचार त्योहार का आयोजन होता है. इस त्योहार को फसल का त्योहार भी कहा जाता है. इसके अलावा मिम कुट' और 'थालफवांगकुट यहाँ के स्थानीय पर्व है.

यह राज्य देश के पूर्वी राज्यों में सम्मलित था, जो देश से अलग रहना चाहते थे. देश की आजादी के कई सालो बाद इन राज्यों का देश में विलय किया गया था. तथा इन्हें विशेष अधिकार भी दिए गए थे.

इस राज्य में सबसे अधिक खाया जाने वाला व्यंजन चावल है. यहाँ के पहनावे में पारम्परिक पोशाक सफ़ेद और काले रंग की होती है. यहाँ की महिलाओ की ड्रेस में पूंछी ड्रेस प्रसिद्ध है. यहाँ के पुरुष लाल और सफ़ेद रंग के सामान्य कपडे पहनते है.

मिजोरम में त्योहार और किसी भी पर्व पर किये जाने वाले नृत्य खल्लम, चैलम, चावंग्लाइज़ोन, छेइहलम, थंगलाम, ज़ंगालम और चेराव है. जो सामान्यतया शादी विवाह या उत्सव पर किये जाते है. तथा वाद्ययंत्र भी बजाए जाते है.

इस राज्य में चावल सबसे अधिक खाया जाता है, पर इसके साथ ही यहाँ चावल, मक्का, तिलहन, कपास और सब्जियाँ भी का उत्पादन किया जाता है. यहाँ के अधिकांश लोग रेशम कार्यो में संग्लित है.

इस राज्य का उच्च न्यायलय गुहावटी में स्थित है. तथा उसकी खंडपीठ राजधानी आइजोल में स्थित है. यहाँ 40 विघानसभा १ लोकसभा तथा १ राज्यसभा सीट है.यहाँ की राजभाषा मिजो हिंदी और अंग्रेजी है.

ये भी पढ़ें
प्रिय दर्शको उम्मीद करता हूँ, आज का हमारा लेख मिजोरम पर निबंध Essay On Mizoram In Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.