100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

विद्यालय का महत्व पर निबंध | Importance of School Essay in Hindi

विद्यालय का महत्व पर निबंध | Importance of School Essay in Hindi- नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है, आज के हमारे इस आर्टिकल में आज के आर्टिकल में हम विद्या के मंदिर विद्यालय के जीवन में महत्व को समझेंगे.

विद्यालय का महत्व पर निबंध | Importance of School Essay in Hindi

हमारे माता पिता हमारे अच्छे भविष्य की कामना करते हुए हमारा दाखिला विद्यालय में करवाते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि अपनी संतानों को भविष्य में सफल बनाने के लिए जो पहली सीढ़ी होती है वह विद्यालय ही है।

हमारा जन्म जिस घर में होता है वह हमारा पहला घर होता है और उसके पश्चात हमारा दाखिला पढ़ाई के लिए जिस विद्यालय में होता है वह हमारा दूसरा घर होता है।

क्योंकि जीवन में अच्छी बुरी सीख हमें सबसे पहले विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों के द्वारा ही प्राप्त होती है और हमें विद्यालय से ही यह सिखाया जाता है कि हमें अपने जीवन काल में एक अच्छा व्यक्ति बनना है और दयालुता का स्वभाव रखना है।


विद्यालय से हमें शिक्षा तो ग्रहण करनी पड़ती है। इसके अलावा विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेल का भी आयोजन होता है। इस प्रकार से हम विद्यालय से खेलना भी सीखते हैं। विद्यालय में हमें अलग-अलग जाति, मजहब और संप्रदाय के नए दोस्त भी प्राप्त होते हैं जिनके साथ हमारी दोस्ती विद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के पश्चात भी चलती रहती है।


विद्यालय ही वह जगह है जहां से हमें जिंदगी में सफल व्यक्ति बनने के गुणों के बारे में पढ़ाया और सिखाया जाता है। विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद हम डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर जैसे पद भविष्य में हासिल करते हैं, क्योंकि इन सभी पदों को हासिल करने के लिए व्यक्ति का पढ़ा लिखा होना आवश्यक है।


अगर कोई व्यक्ति विद्यालय में पढ़ाई नहीं करता है तो लोग उसे गवार कहते हैं और उसका मजाक उड़ाते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को विद्यालय अवश्य जाना चाहिए और विद्यालय से पढ़ाई करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।


विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई सुविधाएं मौजूद होती है। विद्यालय में खेलकूद के लिए मैदान होता है, अधिक ज्ञान हासिल करने के लिए लाइब्रेरी होती है, साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान देने के लिए विद्यालय में अलग से कंप्यूटर क्लास होती है, जहां पर विद्यार्थियों को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी भी सिखाई जाती हैं।


विद्यालय में बैठने के लिए विद्यार्थियों के लिए बैंच की सुविधा होती है। इसके अलावा पीने के लिए स्वच्छ पानी होता है साथ ही दैनिक तौर पर विद्यार्थियों की हाजिरी को लगाने के लिए हाजिरी रजिस्टर भी होता है और प्यारे-प्यारे तथा अनुभवी शिक्षक भी विद्यालय में होते हैं जो विद्यार्थियों को अलग-अलग विषय पढ़ाते हैं।


हर व्यक्ति को एक आदर्श इंसान बनने के लिए शिक्षा की आवश्यकता होती है जो उसे विद्यालय से ही प्राप्त होता है। विद्यालय का महत्व इतना अधिक है कि सरकार के द्वारा हमारे देश में बड़े पैमाने पर नए सरकारी विद्यालय भी चालू किए जा रहे हैं साथ ही व्यक्तिगत विद्यालय भी देश में बड़े पैमाने पर चल रहे हैं।


सरकार के द्वारा बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए जाएं और पढ़ाई करने के पश्चात देश की तरक्की में भी अपना योगदान दे साथ ही अपने परिवार के लिए भी आर्थिक मजबूती का जरिया बने।


ये भी पढ़ें

प्रिय दर्शको आज का हमारा लेख विद्यालय का महत्व पर निबंध | Importance of School Essay in Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.