100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

भारत की वर्तमान स्थिति पर निबंध Essay On Current Situation of India In Hindi

भारत की वर्तमान स्थिति पर निबंध Essay On Current Situation of India In Hindi- नमस्कार दोस्तों आप सभी का आज के हमारे आर्टिकल में स्वागत है, आज हम हमारे प्यारे भारत की वर्तमान स्थिति, समस्याए और उपलब्धियों के बारे में जानेंगे.

भारत की वर्तमान स्थिति पर निबंध Essay On Current Situation of India In Hindi

भारत की वर्तमान स्थिति पर निबंध Essay On Current Situation of India In Hindi
भारत दुनिया के सभी देशो से एक अलग देश नजर आता है. यहाँ की सुन्दरता, प्यार और भाईचारा यहाँ की संस्कृति सभी को मोहित करता है. कभी विश्वगुरु कहा जाने वाला भारत आज एक बार फिर बुलन्दियो को छुम रहा है.

देश कई उपलब्धियों को पा चूका है, वही आज भी यहाँ धार्मिक दंगे और जातिवाद, भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है. देश का विभाजन का सबसे बड़ा कारण धार्मिकता थी, तथा आज भी यहाँ देश में धर्मवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है.

वर्तमान में भारत के 28 राज्य तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेश है. यहाँ 120 करोड़ आबादी निवास करती है. यहाँ थोड़ी-थोड़ी दुरी पर भाषा, व्यंजन, वेशभूषा और संस्कृति में बदलाव देखने को मिलता है.

भारत की साक्षरता दर काफी तेजी से प्रगति कर रही है. आज भारत में अनेक भाषाए बोली जाती है. जिसमे हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, राजस्थानी, हरियानवी, इडिया, गुजराती, बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, उर्दू, मलयालम प्रमुख है.

संसार की सर्वाधिक प्राचीन मानव सभ्यता वाले देशों में से भारत एक हैं, हमारे देश भारत का इतिहास कई हजार वर्ष पुराना हैं। विगत एक हजार वर्षों तक विदेशी आक्रांताओं के शासन के बाद भारत ने स्वतंत्रता प्राप्ति की और लोकतंत्र की स्थापना हुई।

जिस तरह सफल तरीके से वाहन चलाने के लिए हमें पीछे के दर्पण में निरन्तर देखकर आगे बढ़ना होता है उसी तरह कोई देश या समाज तभी प्रगति कर सकता हैं,

जब वह अपने अतीत को मद्देनजर रखते हुए अपनी गलतियों में सुधार करते हुए आगे बढ़े। आजादी के 75 साल की भारत की विकास यात्रा का सही मूल्यांकन करने के लिए हमें अतीत और वर्तमान दोनो का साथ साथ अध्ययन करना होगा।

यदि हम आज के भारत की बात करें तो दुनिया के सबसे तेजी से उभरते देशों में भारत की गिनती की जाती हैं। संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के साथ ही भारत सबसे युवा देश भी हैं।

देश के मानव संसाधन और उनकी प्रतिभा के सही उपयोग के परिणाम देखने को मिल रहे हैं। संसार की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और भारत ने अपने कदम बढ़ा लिए हैं। सैन्य शक्ति के रूप में भी भारत की क्षमता सबसे बेहतर है.

ये भी पढ़ें
प्रिय दर्शको उम्मीद करता हूँ, आज का हमारा लेख भारत की वर्तमान स्थिति पर निबंध Essay On Current Situation of India In Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.