100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh

दिल्ली पर निबंध | Essay on Delhi in Hindi

दिल्ली पर निबंध | Essay on Delhi in Hindi- हमारे देश की राजधानी दिल्ली है. ये देश का सबसे अच्छा शहर है. ये भारत का प्राचीन समय से केंद्र रहा है. दिल्ली एक केन्द्रशासित प्रदेश है. भारत की राजधानी दिल्ली के बारे में हम आज के आर्टिकल में जानने का प्रयास करेंगे.

दिल्ली पर निबंध | Essay on Delhi in Hindi

दिल्ली पर निबंध | Essay on Delhi in Hindi

दिल्ली हमारे भारत देश की राजधानी है। इसलिए तो कहा जाता है दिल्ली है दिलवालों की। दिल्ली को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर होने का खिताब मिला हुआ है। यहां की आबादी सात करोड़ से भी ज्यादा है और इस प्रकार से मुंबई के बाद दिल्ली हमारे भारत देश का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है।


प्राचीन काल में दिल्ली शहर को इंद्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता था। यहां पर समय-समय पर कई बड़े-बड़े राजा महाराजाओं ने शासन किया है। दिल्ली का अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान को कहा जाता था। इसके अलावा दिल्ली पर जाट महाराजा सूरजमल सिंह के द्वारा भी शासन किया गया है।


दिल्ली में यमुना जैसी पावन नदी बहती है। दिल्ली पूर्व की ओर में हरियाणा राज्य से घिरा हुआ है वहीं इसकी सीमा उत्तर प्रदेश राज्य से भी मिलती है। सर्दी के मौसम में यहां का वातावरण अत्याधिक सर्द और गर्मी के मौसम में यहां का वातावरण अत्याधिक गर्म होता है।


दिल्ली पर पांडवों के द्वारा भी लंबे समय तक शासन किया गया है, वहीं 13वी शताब्दी की शुरुआत में यहां पर तुर्क और अफगान राजवंशों ने भी शासन किया है। साल 1526 में जहीरूद्दीन बाबर ने सुल्तान को हराया और उसके पश्चात मुगल साम्राज्य की स्थापना की।


साल 1857 में हुए विद्रोह के पश्चात अंग्रेजी हुकूमत के हाथ में दिल्ली चली गई और इस प्रकार अंग्रेजों ने कोलकाता के बाद दिल्ली को अपनी राजधानी साल 1911 में घोषित किया। 


दिल्ली को साल 1956 में भारतीय केंद्र शासित प्रदेश होने का गौरव हासिल हुआ। इसके अलावा साल 1947 में 15 अगस्त के दिन दिल्ली को आधिकारिक तौर पर भारत की राजधानी घोषित किया गया।


साल 1991 में दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया जिसके अंतर्गत कुल 9 जिले, 158 गांव और 62 शहर शामिल है। भारत की राजधानी होने की वजह से दिल्ली हमेशा से ही चर्चा में बनी रहती है साथ ही यहां पर राजनीतिक गतिविधि हमेशा चलती रहती हैं।


दिल्ली राज्य में मुख्य तौर पर गेहूं, बाजरा, चना, मक्का और ज्वार जैसी फसलें पैदा होती है। हालांकि वर्तमान के समय में दिल्ली राज्य में बड़े पैमाने पर सब्जी और फल की फसल, पोल्ट्री तथा डेयरी फार्मिंग पर जोर दिया जा रहा है।


उत्तर भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक सेंटर दिल्ली राज्य ही है बल्कि इसके अलावा यह बड़े पैमाने पर छोटे उद्योगों का भी केंद्र है। 


दिल्ली राज्य में मौजूद विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के द्वारा टेलीविजन, टेप रिकॉर्डर, लाइट इंजीनियरिंग मशीन, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, साइकिल और पीवीसी मॉल, सॉफ्टवेयर इत्यादि वस्तुओं का निर्माण किया जाता है।


दिल्ली राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, जंतर मंतर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, जामा मस्जिद, बिरला मंदिर और कमल मंदिर है। 


इन सभी प्रसिद्ध जगहों को देखने के लिए हर साल देश और विदेश के लाखों पर्यटक दिल्ली राज्य में पधारते हैं। दिल्ली राज्य के टूरिस्ट एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा दिल्ली के दर्शनीय स्थल को भ्रमण करने के कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है।


दिल्ली में सबसे अधिक भीड़ 15 अगस्त, 26 जनवरी, सूरजकुंड शिल्प मेला, भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे अवसरों पर लगती है। पंद्रह अगस्त पर दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसका लाइव टेलीकास्ट टीवी चैनल पर होता है।


दिल्ली अच्छी तरह से हवाई मार्ग, रेल और सड़क मार्ग के द्वारा देश के दूसरे राज्यों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली में मुख्य तौर पर तीन हवाई अड्डे,3 मुख्य रेलवे स्टेशन और तीन इंटरनेशनल बस टर्मिनल मौजूद हैव दिल्ली की मेट्रो ट्रेन सेवा भारत के अलावा विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है।


एक महानगर होने की वजह से दिल्ली में बड़े पैमाने पर मुख्य त्योहारों को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां पर मुख्य तौर पर होली, दीपावली, ईद, रमजान, क्रिसमस जैसे त्योहारों को मनाया जाता है। दिल्ली में मिली-जुली आबादी निवास करती है। 


यहां पर लगभग सभी समुदायों के लोग रहते हैं। दिल्ली में स्थानीय निवासी बहुत कम ही है बल्कि यहां पर अधिकतर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान जैसे राज्यों से लोग आकर के रह रहे हैं और रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। 


हर साल दिल्ली में दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम के द्वारा शालीमार महोत्सव, रोशनारा महोत्सव तथा मैंगो महोत्सव का आयोजन करवाया जाता है।


देश की राजधानी दिल्ली की वास्तविक स्थिति को देखा जाए तो यह दुनिया की सबसे दूषित राजधानी साबित होगी. यहाँ का बढ़ता प्रदुषण तथा यहाँ का विषैला वातावरण यहाँ के लोगो के लिए विष का काम कर रहा है.


कभी देश का गढ़ कहा जाने वाला दिल्ली आज भारत की प्रदूषित सिटी में सबसे शीर्ष पर उपस्थित होता है. यह शहर आस पास से देशभर के आए छात्रो और नागरिको के लिए शरण स्थली रही है, पर यहाँ के वातावरण की दशा यहाँ की प्रकृति को चुनौती पेश कर रही है.


भारत के बड़े शहरो में दिल्ली का नाम सर्वोपरि लिया जाता है. साथ ही यहाँ की तकनिकी तथा यहाँ की सुविधाए इसे विशिष्ट दर्जा दिलाती है. भारत का सबसे समृद शहर है, दिल्ली.


राजधानी दिल्ली में कई पर्यटन स्थल है, जो देश विदेश के आगन्तुको को अपनी ओर आकर्षित करते है. इसी कारण यहाँ हमेशा आप विदेशी लोगो की बड़ी तादाद देखने के लिए हमेशा रहती है.


राजधानी दिल्ली अपने दूषित हो रहे वातावरण के कारण दुनियाभर में निशाने पर है, लेकिन सरकार द्वारा संचालित यहाँ की शिक्षा व्यवस्था तथा यहाँ की सुविधाए दुनिया के किसी शहर में नहीं हो सकती है.


दिल्ली की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कई कार्यक्रमों के माध्यम से इस समस्या का निराकरण करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है. जो शहर दिल्ली को देश का श्रेष्ठ तथा प्रतिनिधि शहर के रूप में प्रस्तुत करने में संकोच न करें.