100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh

एशिया महाद्वीप पर निबंध | Essay on Asia Continent In Hindi

एशिया महाद्वीप पर निबंध | Essay on Asia Continent In Hindi- दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया जो हमारा महाद्वीप है.एशिया आज हम इसी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त करेंगे.

एशिया महाद्वीप पर निबंध | Essay on Asia Continent In Hindi

एशिया महाद्वीप पर निबंध | Essay on Asia Continent In Hindi

विषमताओं का महादेश तथा सभी धर्मों की आद्य भूमि होने के साथ ही यहां की नदियां मानव सभ्यता व संस्कृति का पालना रही है. क्षेत्रफल तथा जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान एशिया का आता है.

विश्व के कुल क्षेत्रफल का 29.5% तथा जनसंख्या का लगभग 60% निवास करती है एशिया का कुल क्षेत्रफल 4 करोड़ 40 लाख 9 हजार वर्ग किलोमीटर है.

एशिया शब्द हिब्रू भाषा के आशु शब्द से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ पूर्व से उदय होता सूर्य है बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है तथा आर्कटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है
फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी अथवा इरान व ओमान के बीच होरमुज  जलसंधि स्थित है.

विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कैस्पियन सागर है जिसका क्षेत्रफल 3.5लाख वर्ग किलोमीटर है इसमें डॉन तथा यूराल नदियां गिरती है 

इसके पूर्व में कजाकिस्तान दक्षिण में ईरान पश्चिम में अजरबैजान तथा दक्षिण-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान स्थित है.

विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील रूस में स्थित इससे लीना नदी निकलती है इस क्षेत्र को साइबेरिया क्षेत्र भी कहा जाता है साइबेरिया क्षेत्र की प्रमुख जनजातियों में याकुन चुकची तथा सेमयोङ है.

एशिया का सबसे ठंडा स्थान बर्खोयास्क  है जिसका न्यूनतम तापमान माइनस 68 डिग्री सेल्सियस तक रहता है यह रूस में स्थित है 

वही एशिया का सबसे गर्म स्थान जकोबाबाद है जिस का अधिकतम तापमान 57 डिग्री सेल्सियस तक रहता है यह पाकिस्तान में स्थित है.

यूरेशिया के शीतोष्ण घास के मैदानों को स्टेपीज कहा जाता है इन घास के मैदानों से विश्व का सबसे लंबा रेल मार्ग ट्रांस साइबेरियन गुजरता है 

यह यूरोपीय रूस मे बाल्टिक सागर के समुद्र पतन नगर सेंट पिट्सबर्ग को एशियाई रूस में प्रशांत महासागर के समुद्र पतन नगर ब्लादीवोस्टक से जोड़ता है.

रूस तथा तुर्की दो ऐसे देश हैं जिनका विस्तार एशिया तथा यूरोप दोनों महाद्वीपों में है एशिया में स्थित रूस को साइबेरिया कहां जाता है तथा एशिया में स्थित तुर्की को एशिया माइनर कहा जाता है.

विश्व का सबसे ऊंचा नवीन वलित पर्वत हिमालय है इस पर्वत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट है जिसे नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है इसकी ऊंचाई 8848 मीटर है.

एशिया का समुद्र तल से निम्नतम बिंदु मृत सागर है जो जॉर्डन और इजराइल में स्थित है मृत सागर की लवणता 238 प्रति हजार ग्राम है 

मृत सागर को हेल्थ टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है यह तुर्की में स्थित वन झील के बाद विश्व की दूसरी बड़ी खारे पानी की झील है

अराकान योमा पर्वत श्रंखला भारत और म्यांमार की सीमा बनाती है इसकी सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट विक्टो रिया है इस पर्वत का दक्षिणी भाग अंडमान निकोबार दीप समूह तक विस्तृत है.

इससे निकलने वाली इरावती नदी को म्यांमार की जीवनरेखा भी कहा जाता है. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप है इसके अलावा एशिया में भारतीय प्रायद्वीप तथा इंडोचीन प्रायद्वीप स्थित है.

एशिया का सबसे बड़ा द्वीप बोर्निया है जो विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है विश्व का सबसे बड़ा द्वीप इंडो नेशिया है. मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच मलक्का जलसंधि स्थित है.

यह दक्षिणी चीन सागर को अंडमान सागर के साथ जोड़ती है अंतरराष्ट्रीय जल परिवहन में इसका महत्वपूर्ण योगदान है खाड़ी देशों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों का व्यापार मलक्का जलसंधि के द्वारा किया जाता है.

दक्षिणी चीन सागर में स्थित स्पार्टली द्वीप समूह को लेकर चीन वियतनाम मलेशिया तथा फिलीपींस के मध्य विवाद जारी है चीन  इन द्वीपों पर पर अपना अधिकार जताता है. इसके लिए नाइन डेस लाइन का हवाला देता है अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया है.

सुमात्रा तथा जावा के मध्य सुंडा जलसंधि है यह हिंद महासागर को जावा सागर के साथ जोड़ती है. गंगा और ब्रह्म पुत्र नदियां विश्व का सबसे बड़ा सुंदरवन का डेल्टा बनाती है.

ब्रह्मपुत्र नदी में विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली स्थित है. जापान 4000 द्वीपों पर बसा हुआ देश है इसे भूकंप का और सूर्योदय का देश भी कहा जाता है.

विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार है जो तजाकिस्तान में स्थित है इसकी ऊंचाई 4900 मीटर है इसे दुनिया की छत कहा जाता है एशिया की अधिकांश पर्वत श्रेणियां इस पठार मैं आकर मिलती है इसलिए इसे पामीर की गांठ भी कहा जाता है प्रमुख पर्वत श्रेणियों में काराकोरम श्रेणी सुलेमान  हिंदूकुश पर्वत थ्यान स्यान ,क्युन ल्यून इत्यादि है.

विश्व का सबसे बड़ा पठार तिब्बत का पठार है जिसका क्षेत्रफल 7.5लाख वर्ग किलोमीटर है. एशिया में 12 स्थलबद्ध स्थलरुद्ध देश है जो कजाकिस्तान उज़्बेकिस्तान तुर्कमेनिस्तान अफगानिस्तान तजाकिस्तान किर्गिस्तान मंगोलिया नेपाल भूटान लाओस अज़रबैजान तथा आर्मेनिया है अर्थात इन देशों की सीमा समुद्र से नहीं लगती.

एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील लद्दाख व तिब्बत में स्थित पैगांग झील है
विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम मेघालय में स्थित है विश्व में सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश चीन है दूसरे स्थान पर जापान है.

एशिया में सर्वाधिक रबड़ के उत्पादन व निर्यातक देशों में थाईलैंड मलेशिया तथा इंडोनेशिया का नाम आता है
चीन गेहूं चावल कपास चाय तथा तंबाकू के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है.

एशिया के प्रमुख देशों में भारत-पाकिस्तान अफगानिस्तान नेपाल भूटान बांग्लादेश श्रीलंका मालदीव म्यांमार मलेशिया इंडोनेशिया चीन जापान  सऊदी अरब यमन ओमान कतर कुवैत बहरीन ईरान इराक सीरिया तुर्की जॉर्डन लेबनान साइप्रस इजरायल तथा फिलिस्तीन है.

पाकिस्तान को नहरों का देश  कहा जाता है पाकिस्तान में बहने वाली सिंधु नदी की सहायक नदियां झेलम चिनाब रावी व्यास सतलज तथा काबुल आदि होने से इस नदी से अनेक नहरे निकाली गई है पाकिस्तान की प्रमुख खाद्य फसल गेहूं तथा नकदी फसल कपास है 19 वर्षों के बाद 2017 में पाकिस्तान की छठी जनगणना संपन्न हुई.

जिसके अनुसार पाकिस्तान की जनसंख्या 20 करोड़ 77 लाख है  पिछली जनगणना से 57% अधिक है पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है जबकि सबसे बड़ा नगर कराची है.अफगानिस्तान को मध्यकाल में खुरासान नाम से जाना जाता था यह ब्रिटिश भारत तथा रूस के मध्य बफर स्टेट के रूप में रहा.

अफगानिस्तान की अधिकतर जनसंख्या सुन्नी मुसलमानों की है विश्व का लगभग 90% अफीम यही उत्पादित होता है अफगानिस्तान की राजधानी काबुल है मध्य एशिया व रोज के साथ भारतीय संबंधों को स्थायित्व प्रदान करने में अफगानिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हो सकती है हालांकि अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था ड्रग्स आधारित है.

नेपाल भारत तथा चीन के मध्य बफर स्टेट है नेपाल के साथ भारत के 3 राज्यों यथा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सीमा लगती है नेपाल एक हिमालय राज्य होने के साथ ही लैंड लॉक देशों की श्रेणी में भी शामिल है 

नेपाल की राजधानी काठमांडू है विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है नेपाल में सर्वाधिक जल विद्युत ऊर्जा उत्पादन की संभावना है नेपाल की जनसंख्या में शेरपा गोरखा तथा भोटिया समूह के लोग अधिकतर हैं.

लैंड ऑफ़ थंडरबोल्ट के नाम से जाना जाने वाला भूटान भी लैंड लॉक देशों की श्रेणी में शामिल है थिंफू भूटान की राजधानी है विश्व का एकमात्र यह देश है जिसने सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता सूचकांक को अपनाया इसी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाने की बात की.

बांग्लादेश को 1971 से पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था 1971 में बांग्लादेश अस्तित्व में आया बांग्लादेश का अधिकांश भाग विश्व के सबसे बड़े गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा से निर्मित है इसे सुंदरवन डेल्टा के नाम से जाना जाता है बांग्लादेश को नदियों का देश भी कहा जाता है बांग्लादेश की राजधानी ढाका है.

भारत के दक्षिण में पाक जल संधि के द्वारा अलग नारियल के आकार वाले देश का नाम श्रीलंका है श्रीलंका की सबसे लंबी नदी महावेली गंगा है चावल यहां की प्रमुख खाद्य फसल है वही चाय राष्ट्रीय आय का बड़ा स्रोत है 

श्रीलंका को पूर्व का मोती कहा जाता है श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी श्री जयवर्धनेपुर कोटटी तथा आर्थिक राजधानी कोलंबो है श्रीलंका में सिहाली समुदाय बहुसंख्यक है तथा तमिल अल्पसंख्यक है श्रीलंका में चीन के द्वारा हब्बनटोटा बंदरगाह का निर्माण किया जा रहा है.

दक्षिण एशिया का सबसे छोटा राष्ट्र मालदीव है यह 8 डिग्री चैनल के द्वारा भारतीय मिनिकॉय द्वीप से अलग होता है मालदीव छोटे-बड़े 1200 द्वीपों का समूह है मालदीव ने 1968 में पराधीनता  से स्वतंत्रता प्राप्त की मालदीव की राजधानी माले है.

स्वर्ण पेगोंडा का देश म्यांमार भारत के पूर्व में स्थित है अराकान योमा यहां की प्रमुख पर्वत श्रेणी है खाकाबो राजी यहां की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है यहां के प्रसिद्ध सागौन विदेशी मुद्रा अर्जन के प्रमुख स्रोत है रोहिंग्या मुसलमान यही के अल्पसंख्यक हैं म्यांमार सरकार इन्हें बांग्लादेश के अवैध प्रवासी मानती है.

 मलेशिया दो भागों यथा मलाया प्रायद्वीप तथा बोर्नियो द्वीप का उत्तरी भाग में विभक्त है. इंडोनेशिया लगभग 13000 दीपों का समूह है परंतु 6000 द्वीपों पर ही मानव निवास है इसका क्षेत्रफल लगभग 1900000 वर्ग किलो मीटर है.

विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा बड़ा देश  है सिंधु सतलज ब्रह्मपुत्र सालवीन तथा मैंकांग जैसी बड़ी नदियों का उद्गम वाला विश्व का सबसे ऊंचा पठार तिब्बत का पठार चीन के अधिकार में है.

चीन के उत्तर में तकला माकन का ठंडा मरुस्थल तथा गोबी का मरुस्थल स्थित है चीन की बड़ी नदियां अपना जल प्रशांत महासागर में गिराती है चीन की जलवायु रूपांतरित मानसूनी है चीन विश्व में गेहूं तथा चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है कपास के उत्पादन में भी चीन का प्रथम स्थान है चीन की राजधानी बीजिंग है.

जापान को निप्पन ,सूर्योदय का देश, पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन तथा फूलों का देश भी कहा जाता है इसमें लगभग 3900 द्वीप है मत्स्य उद्योग में चीन के बाद जापान विश्व में दूसरे स्थान पर है जापान की राजधानी टोक्यो है.

दक्षिण पश्चिम एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश सऊदी अरब है अरब प्रायद्वीप के लगभग 80% भाग पर विस्तृत हैं इसकी राजधानी रियाद है खनिज तेल के भंडारण व निर्यात में विश्व में प्रथम स्थान पर है.

एशिया के दक्षिण पश्चिम में यमन स्थित है यह अफ्रीका के जिबूती देश से बाबा अल मंदेव जल संधि के द्वारा अलग होता है इसकी राजधानी सुना है. बहरीन फारस की खाड़ी में स्थित द्वीपीय  राष्ट्र है इसकी राजधानी मनामा है.

इराक का पड़ोसी देश कुवैत क्षेत्रफल में छोटा तथा खनिज तेल की दृष्टि से संपन्न राष्ट्र है इसकी राजधानी अल कुवेत है. कतर एक राजतंत्रात्मक देश है इसकी राजधानी दोहा है यह एक मरुस्थलीय प्रायद्वीप है.

ओमान की राजधानी मस्कट है. ईरान शिया मुसलमान बहुत देश है ईरान शब्द का शाब्दिक अर्थ आर्यों का देश होता है ईरान की सबसे ऊंची पर्वत चोटी दैमाबंद है ईरान की राजधानी तेहरान है.

विश्व में खजूर का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश इराक है इसकी राजधानी बगदाद है प्राचीन मेसो पोटामिया सभ्यता की भूमि रही मेसोपोटामिया की सभ्यता दजला फरात नदियों के किनारे विकसित हुई थी इराक में शिया मुसलमानों का बाहुल्य है.

सीरिया के पश्चिम में भूमध्य सागर तथा उत्तर में तुर्की पूर्व में इराक तथा दक्षिण में जॉर्डन है यहां पर प्रमुख आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के आतंक के कारण कई लोगों को विस्थापित होना पड़ा. तुर्की को एशिया का प्रवेश द्वार कहा जाता है तुर्की का 2% भाग यूरोप में स्थित है तुर्की की राजधानी अंकारा है.

जॉर्डन में राजतंत्र कायम है जॉर्डन की राजधानी अम्मान है. लेबनान को पूर्व का स्विट्जरलैंड कहते हैं इसकी राजधानी बेरुत है. साइप्रस की राजधानी निकोसिया है.

इजरायल की स्थापना 18 मई 1948 को फिलिस्तीन से अलग होकर हुई देश की जनसंख्या का एक तिहाई से अधिक हिस्सा विदेश  से आकर बसे हुए लोगों का है इजरायल की राजधानी जेरूसलम है.

इस्लाम ईसाई तथा यहूदी धर्मों की जन्मस्थली फिलिस्तीन को माना जाता है फिलिस्तीन शब्द का शाब्दिक अर्थ पवित्र भूमि होता है.