100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

सैनिक का जीवन पर निबंध Essay on Life of Soldiers in Hindi

सैनिक का जीवन पर निबंध Essay on Life of Soldiers in Hindi- नमस्कार साथियों स्वागत है, आपका आज के इस लेख में आज हम आपके समक्ष एक भारतीय सैनिक के जीवन की चर्चा करेंगे, एक सैनिक कैसे हमारी रक्षा करता है. संक्षिप्त में सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त करेंगे.

सैनिक का जीवन पर निबंध Essay on Life of Soldiers in Hindi

सैनिक एक ऐसा व्यक्ति होता है। जो कि पूरे देश को अपना परिवार समझता है। तथा सभी की ईमानदारी से रक्षा करता है। सैनिक देश के बॉर्डर पर हमारी दुश्मनों से रक्षा करते है। ये रात-दिन इस काम पर डटे रहते है। सैनिक देश का सच्चा देशभक्त होता है। सैनिक अपने जीवन की प्रवाह किए बिना हमारे देश की सेवा करते है।

परिचय
सैनिक वहीं इंसान बन सकता है। जो अपने देश से बहुत ज्यादा प्यार करता हो। तथा देश की सेवा करने का जुनून रखता हो।  सैनिक का जीवन बहुत ही कठिन होता है। उन पर कभी-भी जानलेवा हमला किया जा सकता है। सैनिक बनाने के लिए अपने बच्चे तथा अपने परिवार को त्यागना होता है।

सैनिक को अपने जीवन मे कितने कष्ट सहन करने पड़ते है। ये केवल सैनिक ही जानता है।सैनिक अनुशासित होते है। उन्हे हर समय शौकन्ना रहना पड़ता है। अनुशासन रखना एक बहुत बड़ी बात है। सैनिक की एक लापरवाई देश को भारी क्षति पहुंचा सकती है।

देश के प्रति प्रेम की भावना

देश को कोई दिल से चाहता है। तो वह होता है। देश का सैनिक सैनिक देश की वर्दी पूरे साल तक पहने रखता है। और हम 1 वर्ष मे दो दिन 15 अगस्त तथा 26 जनवरी के दिन हमारे देश को याद कराते है। सैनिक के लिए हर दिन स्वतन्त्रता दिवस तथा गणतन्त्र दिवस होता है।
 
सैनिक देश से इतना प्रेम करते है। कि वह अपनी जान को देश पर लगा सकते है। वे देश के लिए हर समय तैयार रहते है। सुबह हो या शाम, रात हो या दिन, ठंड हो या गर्मी वो देश की सेवा मे अग्रसर होते है।

हम सोच भी नहीं सकते कि सैनिक को कितने कष्ट सहन करने पड़ते है।परंतु ये देश के प्रेम मे इतने उलझे होते है। कि ये अपने जीवन की चिंता किये बिना हमारी हिफाजत करते है। इसलिए सैनिक को देश का सच्चा देशभक्त कहते है।

सैनिकों का जीवन

देश की सबसे कठिन तथा सबसे महत्वपूर्ण नौकरी सैनिक की नौकरी होती है। सैनिक बनकर देश की सेवा करना कोई आम बात नहीं है। सैनिक बनने के लिए कई कष्टो को सहना पड़ता है। 

सैनिक बनने का सपना तो बहुत लोग रखते है। परंतु ये सपना सपना ही रह जाता है। सैनिक की ट्रेनिग इतनी कठिन होती है। कि कई लोग इसे छोड़कर बीच मे ही भाग जाते है। और अपने इस सपने को भूल जाते है। 

सैनिक का जीवन पर हर समय खतरा मडराया रहता है। उन्हे सुबह से लेकर शाम तक पसीना बहाना पड़ता है। इनके सिर के बालो को भी काट लिया जाता है। सैनिको से इतनी कठोर मेहनत कराई जाती है। 

जिससे ये दुश्मनों को आसानी से मौत के घाट उतार सकें। सैनिक को हर समय अपने कर्तव्यो को निभाना पड़ता है। कभी-कभी ये कर्तव्यो को निभाते हुए देश के लिए शहीद हो जाते है।

सैनिकों का महत्व 

भारत बहुत ही विशाल देश है। भारत मे लगभग 135 करोड़ निवास करते है। भारत के पड़ोसी देश भारत पर हर साल हमला करते है। तथा आतंकवादी देश मे घुसने का प्रयास करते है। 

जिनसे देश की सुरक्षा करना सैनिको का कर्तव्य है। देश की सुरक्षा देश के सैनिको के मनोबल, साहस, धैर्य, बुद्धिमत्ता तथा सही निर्णय पर निर्भर है।

सैनिक को देश का प्रथम रक्षक तथा हीरो मानते है। सैनिको का कर्तव्य देश की रक्षा करना होता है। इसे वो बहुत ही ईमानदारी तथा निस्वार्थ भाव से करते है। जिससे हम सुरक्षित रहते है। सैनिक हर समय हर जगह पर देश की सुरक्षा करते है। 

भारतीय सेना व सैनिक

भारत देश की के पास एक बहुत विशाल सैन्य शक्ति है। जिससे भारत एक सुरक्षित देश है। तथा किसी भी देश को आसानी से हरा सकती है। भारत मे तीन प्रकार की सैन्य बल विद्यमान है। 

जिसमे- जल सेना, थल सेना और वायु सेना आदि उपलब्ध है। भारत के पास कई प्रकार के हथियार तथा गोला-बारूद उपस्थित है। भारतीय सेना का प्रत्येक नागरिक को सैनिक या जवान कहते है। हर सैनिक को शस्त्र चलाना निपूर्ण आता है। 

निष्कर्ष

हमारे लिए जीवन मे सबसे ज्यादा प्रेरणादायक सैनिक होते है। ये अपने परिवार को त्यागकर देश की सेवा करने चले जाते है। यदि आपके घर के पास किसी भी सैनिक का परिवार रहता है। तो आप उनकी सहायता करें। 

सैनिक देश की सेवा निस्वार्थ भाव से करते है। सैनिक बनने के लिए कई सालो तक कठोर तपस्या करनी पड़ती है। यदि सैनिक नहीं होते तो आज हमारा यहा होना असंभव था।

 सैनिको की कई आदते होती है। जिससे ये देश की सेवा करने मे इन्हे आसानी होती है। जिसमे- अनुशासन, देशभक्ति, त्याग, हर परिस्थिति को सहन करना, अपने देश को अपना परिवार समझना, निःस्वार्थ सेवा आदि। 

हमे इन आदतों को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए। तथा युवाओ को सैनिक बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हमारे लिए सैनिक अपनी जान को जोखिम मे डालते है। हमारी रक्षा करते है। इसलिए हमे इनका आदर करना चाहिए। 

अनुरोध 

हमारे द्वारा लिखा गया निबंध सैनिक का जीवन पर निबंध Essay on Life of Soldiers in Hindi आपको कैसा लगा कमेंट मे जरूर लिखे। यदि आपको हमारा निबंध अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ इसे शेयर करें। तथा हमे फॉलो करें। जिससे आपको ऐसे ही नये-नये निबंध देखने को मिले।