100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh

महाभारत पर निबंध | Essay on Mahabharata In Hindi

Essay on Mahabharata In Hindi महाभारत पर निबंध: मेरी प्रिय पुस्तकों में वेदव्यास रचित महाभारत भी एक हैं. दो परिवारों के बीच सत्ता के संघर्ष को लेकर लड़ी गई भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाई को महा भारत कहा गया हैं. आज के महाभारत निबंध में हम कथा, विषय वस्तु, महत्व प्रभाव आदि की जानकारी इस essay में प्राप्त करेगे.

महाभारत पर निबंध Essay on Mahabharata In Hindi Language

महाभारत पर निबंध Essay on Mahabharata In Hindi

महाभारत भारतीय ज्ञान का विश्वकोश- महाभारत की रचना वेदव्यास ने की. वर्तमान रूप में महाभारत धार्मिक एवं लौकिक भारतीय ज्ञान का विश्वकोश हैं. इस ग्रंथ की समग्रता के सम्बन्ध में कहा गया हैं इस ग्रंथ में जो कुछ है वह अन्यत्र भी हैं, 

परन्तु जो कुछ महाभारत में नहीं है वह अन्यत्र कहीं भी नहीं हैं. महाभारत केवल प्राचीन भारतीय सभ्यता का इतिहास ही नहीं वह भारतीयों का श्रेष्ठ ग्रंथ भी हैं. इसे पंचम वेद भी कहा जाता हैं.

आदि पर्व में महाभारत को केवल इतिहास ही नहीं, बल्कि धर्मशास्त्र अर्थशास्त्र, कामशास्त्र, नीतिशास्त्र तथा मोक्ष शास्त्र भी कहा गया हैं. कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध के मूल कथानक के अतिरिक्त इस ग्रंथ में अनेक प्राचीन आख्यान जुड़े हुए हैं.

इसमें शंकुलता उपाख्यान, सावित्री उपाख्यान व नल दमयन्ती की कथा हैं. मत्स्यावतार की कथा, राम कथा, शिव उपख्यान प्रमुख हैं. इन उप्ख्यानो के अतिरिक्त बहुत सी नीति विषयक सामग्री महाभारत के विभिन्न पर्वों में वन पर्व शान्ति पर्व और अनुशासन पर्व में संकलित हैं.

यह सामग्री धर्म, कर्म, नीतिशास्त्र, राजनीति, कूटनीति, तत्वज्ञान, दर्शन आदि विषयों से सम्बन्धित हैं. महाभारत एक श्रेष्ठ धर्मशास्त्र भी हैं, जिसमें पारिवारिक तथा सामाजिक जीवन के नियमों तथा धर्म की विस्तृत व्याख्या दी गयी हैं.

शान्ति पर्व में राज धर्म, आपद धर्म तथा मोक्ष धर्म का विवेचन हैं. अनुशासन पर्व में दान धर्म का प्रतिपादन हैं इसमें श्रीमद्भागवत, संतसुजातीय, अनुगीता, पराशरगीता, मोक्ष धर्म आदि महत्वपूर्ण अंश संकलित हैं. महाभारत नीतिशास्त्र का भी महत्वपूर्ण ग्रंथ हैं.

लोक शिक्षा के लिए इसमें अनेक शिक्षाप्रद कथाओं तथा नीति सिद्धांतों का उल्लेख हुआ हैं. संजयनीति, भीष्म नीति, विदुर नीति आदि का महाभारत में समावेश हैं.