100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

बिहार राज्य पर निबंध | essay on bihar state in hindi

बिहार राज्य पर निबंध | essay on bihar state in hindi : नमस्कार दोस्तों आज हम बिहार पर निबंध के माध्यम से भारत का महत्वपूर्ण प्रदेश बिहार के इतिहास, संस्कृति के बारे में  विस्तार से जानेंगे.
बिहार राज्य पर निबंध | essay on bihar state in hindi

बिहार पर निबंध Essay on bihar state in hindi

बिहार जैन और बौद्ध धर्म की जन्मस्थली होने के साथ ही प्राचीन विशाल मगध साम्राज्य के नाम से प्रसिद्ध रहा जिसकी राजधानी पाटलिपुत्र रही कवि कोकिल विद्यापति तथा भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जन्म स्थली होने के साथ ही माता सीता की जन्म भूमि बिहार ही रहा.

इस प्रकार बिहार एक ऐतिहासिक राज्य हैं वर्तमान में की राजधानी पटना है महात्मा बुद्ध की तपोस्थली होने के साथ ही यहां पर बौद्ध भिक्षुओं की संख्या बढ़ती गई बौद्ध भिक्षुओं के रहने के स्थान को विहार कहते हैं और इसी विहार से इस राज्य का नाम बिहार पड़ा.

भौगोलिक दृष्टि से बिहार के उत्तर में नेपाल तथा दक्षिण में झारखंड स्थित है वहीं पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा पूर्व में पश्चिम बंगाल की सीमा लगती है.

बिहार का कुल क्षेत्रफल 94163 वर्ग किलोमीटर है तथा जनसंख्या  10,40,99,452 है बिहार का अधिकांश भाग मैदानी है जिसे तीन भागों यथा तराई क्षेत्र बांगर  क्षेत्र तथा खादर क्षेत्र में बांटा जाता है.

बिहार की प्रमुख नदियों में गंगा कोसी कमला बागमती गंडक घाघरा सोन पुनपुन फल्गु क्यूल इत्यादि है

प्रकृति तथा इतिहास ने भी बिहार को आशीर्वाद दिया है यहां अनेक पर्यटन स्थल भी स्थित हैं जिनमें विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय विश्व शांति का स्तूप शेरशाह सूरी  सासाराम का मकबरा अशोक स्तंभ वैशाली जल मंदिर पावापुरी बोधगया देव सूर्य मंदिर प्रमुख है.

प्राचीन काल से भारतीय इतिहास में बिहार की अहम भूमिका रही है पाषाण काल के  चिरांद क्षेत्र मे अवशेष मिले हैं महाजनपद काल में मगध का विशेष महत्व था.

उसके बाद मौर्य तथा गुप्त काल में भी बिहार राजनीति का केंद्र बिंदु बना रहा मध्यकालीन भारत के विश्वविद्यालयों  विक्रमशिला तथा नालंदा प्रमुख शिक्षा के केंद्र रहे और अपनी ख्याति विश्व स्तर पर फैलाई.

1857 की क्रांति के प्रमुख केंद्रों में बिहार के कई स्थान सम्मिलित रहे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में  बिहार राज्य आंदोलनों  का प्रमुख केंद्र रहा 1905 में बंगाल विभाजन के परिणाम स्वरूप बिहार राज्य की स्थापना हुई.

आगे चलकर 1936 में ओडिशा को अलग करके नया राज्य बनाया गया तथा सन 2000 में बिहार से अलग कर झारखंड नए राज्य के रूप में स्थापित हुआ.

वर्तमान में बिहार राज्य में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं राज्यसभा के लिए बिहार से 16 सदस्यों का चुनाव होता है तथा 40 लोकसभा क्षेत्र हैं उत्तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक लोकसभा क्षेत्र बिहार में ही है.

बिहार एक हिंदी भाषी राज्य हैं साथ ही उर्दू मैथिली भोजपुरी मांगधी तथा अंगिका  भी बोली जाती है बिहार की एक तिहाई आबादी मैथिली भाषी है बिहार की राजभाषा हिंदी अंग्रेजी तथा मैथिली है.

बिहार की विश्व प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग सैकड़ों वर्ष पुरानी होने के बावजूद वर्तमान में भी अपने आकर्षक अंदाज के लिए प्रसिद्ध है.

वर्तमान में देश की सबसे बड़ी सिविल सेवा परीक्षा हो या सेवा क्षेत्र सभी जगह बिहार के लोगों ने अपना परचम लहराया है.

हाल ही में हिट मूवी सुपर थर्टी का संबंध भी बिहार से है जहां सुपर थर्टी नामक एक कोचिंग संस्थान है जिसका उल्लेख अमेरिकी मैगजीन ने भी किया.

ये भी पढ़ें

उम्मीद करता हूँ दोस्तों बिहार राज्य पर निबंध essay on bihar state in hindi का यह निबंध आपकों पसंद आया होगा, यदि बिहार निबंध में दी गई जानकारी आपकों पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरुर करें.