100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

यूरोप महाद्वीप पर निबंध | Essay on Europe Continent In Hindi

यूरोप महाद्वीप पर निबंध | Essay on Europe Continent In Hindi- नमस्कार साथियों स्वागत है, आपका आज के हमारे इस लेख में आज हम दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप यूरोप के बारे में क्षेत्रफल, विस्तार, जलवायु, मौसम, मानसून तथा इससे जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से प्राप्त करेंगे.

यूरोप महाद्वीप पर निबंध | Essay on Europe Continent In Hindi

यूरोप महाद्वीप पर निबंध | Essay on Europe Continent In Hindi

प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है तथा जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा तीसरा महाद्वीप है. 

यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी तट रेखा है यह एकमात्र महाद्वीप है जिसमें मरुस्थल नहीं है यूरोप महाद्वीप का अधिकांश भाग 35 डिग्री उत्तरी अक्षांश 70 डिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है और उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप यूरोप है यूरोप महाद्वीप विश्व का सर्वाधिक नगरों वाला महाद्वीप है.

यूरोप यूराल पर्वत तथा काकेशस पर्वत के द्वारा एशिया से अलग होता है काकेशस पर्वत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एलब्रुस है जो जॉर्जिया में स्थित है .

इसकी ऊंचाई 5642 मीटर है काकेशस पर्वत काला सागर कैस्पियन सागर के मध्य स्थित है इसके उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर तो दक्षिण में भूमध्य सागर तथा काला सागर स्थित है इसके पश्चिम में अटलांटिक महासागर है.

यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप ग्रेट ब्रिटेन है यह डोवर  जलसंधि और इंग्लिश चैनल के द्वारा फ्रांस से अलग होता है ग्रेट ब्रिटेन वेल्स  स्कॉटलैंड तथा इंग्लैंड तीनों देशों का संयुक्त नाम है. 

ग्रेट ब्रिटेन में  उत्तरी आयरलैंड को शामिल करने  पर  उससे यूके अर्थात यूनाइटेड किंगडम कहा जाता है ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच में आइरिस सागर स्थित है

इंग्लैंड की राजधानी लंदन टेम्स नदी के किनारे पर स्थित है लंदन में अत्याधुनिक सुविधा वाला हिप्रो हवाई अड्डा स्थित है लंदन यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर है.

फ्रांस की राजधानी पेरिस सीन नदी के किनारे स्थित है सी नदी इंग्लिश चैनल में गिरती है यह विश्व का सबसे सुंदर नगर है इसीलिए इसे फैशन की नगरी भी कहा जाता है फ्रांस और इटली के बीच विश्व की सबसे लंबी सुरंग स्थित है जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर है.

फ्रांस और स्पेन के बीच पीरेनीज पर्वत  स्थित है फ्रांस को किसानों का देश तथा समुद्रों की रानी नाम से भी जाना जाता है यूरोप का एकमात्र देश जो आत्मनिर्भर है.

इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है इटली कृषि प्रधान देश है इटली की राजधानी रोम है जो टाइबर नदी पर बसी हुई है रोम को सात पहाड़ियों का नगर भी कहा जाता है.

यहां इटली और फ्रांस के मध्य आल्पस पर्वत स्थित है जिस की सबसे ऊंची पर्वत चोटी फ्रांस में स्थित माउंट ब्लैक है जिसकी ऊंचाई 4810 मीटर है इटली में बहने वाली पो नदी को यूरोप की गंगा कहा जाता है.

तुर्की को यूरोप का मरीज कहा जाता है तुर्की की स्थिति काला सागर व भूमध्य सागर के मध्य हैतुर्की की राजधानी अंकारा है कील नहर जर्मनी में स्थित है जो उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है.

तथा गोटा नहर स्वीडन जो वेटर्न झील को बाल्टिक सागर से जोड़ती है. फिनलैंड को हजारों झीलों वाला देश  कहा जाता है. नार्वे को फियोर्ड तटों का देश तथा मध्यरात्रि के सूर्य का देश कहा जाता है.

फ्रांस और स्विट्जरलैंड के बीच जुरा पर्वत स्थित है जुरा पर्वत का नाम जुरासिक पीरियड के आधार पर पड़ा जुरा पर्वत से विश्व की सबसे व्यस्त नदी राईन निकलती है.

इस नदी के किनारे पर विश्व का सर्वाधिक माल भार वाहन करने वाला रॉटरडम बंदरगाह है स्वीटजरलैंड को यूरोप का खेल का मैदान भी कहा जाता है.यूरोप में पश्चिम से पूर्व की ओर बहने वाली एकमात्र नदी डेन्यूब नदी है जो 10 देशों से गुजरते हुए काला सागर में जाकर गिरती है.

यूक्रेन में सर्वाधिक गेहूं का उत्पादन होता है इसलिए इसे रोटी की डलिया कहते हैं वही हंगरी को गेहूं का स्टोरेज कहते हैं. यूरोप महाद्वीप का सबसे महत्वपूर्ण रेल मार्ग ओरिएंटल एक्सप्रेस है यह रेल मार्ग फ्रांस की राजधानी पेरिस को तुर्की के इस्तांबुल से जोड़ता है.

डेनमार्क देश डेयरी उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है यहां सहकारी कृषि की जाती है रूस में सामूहिक कृषि को कॉलखहोज कहते हैं भूमध्य सागर के तटवर्ती देशों में सर्वाधिक अंगूर अंजीर और जैतून का उत्पादन किया जाता है.

भूमध्य सागर को विश्व का फलोद्यान भी कहा जाता है स्ट्रांबोली ज्वालामुखी को भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ कहा जाता है. यूरोप महाद्वीप की सबसे लंबी नदी वोल्गा है इसकी कुल लंबाई 3687 किलोमीटर है.

ये भी पढ़ें
प्रिय दर्शको आशा है, आज का हमारा लेख यूरोप महाद्वीप पर निबंध | Essay on Europe Continent In Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.