100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

अफ्रीका महाद्वीप पर निबंध | Essay on Africa Continent In Hindi

अफ्रीका महाद्वीप पर निबंध | Essay on Africa Continent In Hindi- नमस्कार साथियों स्वागत है, आपका आज के हमारे इस लेख में आज हम अफ्रीका महाद्वीप के जो क्षेत्रफल और जनसँख्या की दृष्टि की दूसरा बड़ा महाद्वीप है, इसके क्षेत्रफल. जनसख्या, जलवायु, मौसम, तापमान तथा इससे जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे.

अफ्रीका महाद्वीप पर निबंध | Essay on Africa Continent In Hindi

अफ्रीका महाद्वीप पर निबंध | Essay on Africa Continent In Hindi

अफ्रीका महाद्वीप को मानव उत्पत्ति स्थल के रूप में जाना जाता है इसके साथ ही इसे अंध महाद्वीप तथा काला महादेश के साथ साथ भविष्य का महाद्वीप भी कहा जाता है.

अफ्रीका महाद्वीप  क्षेत्रफल तथा जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व में दूसरा स्थान रखता है  अफ्रीका का कुल क्षेत्रफल 3 करोड़ 65 हजार वर्ग किलोमीटर है इसकी खोज डेविड लिविंगस्टन तथा हेनरी स्टैनले ने की. 

अफ्रीका जिब्राल्टर संधि के द्वारा यूरोप से स्वेज नहर द्वारा एशिया से अलग होता है इसके पूर्व में हिंद महासागर तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर है.

इस महाद्वीप से कर्क रेखा उत्तरी भाग से तथा मकर रेखा दक्षिण से गुजरती है और भूमध्य रेखा इस के मध्य से गुजरती है इस प्रकार इस महाद्वीप से तीनों रेखाएं गुजरती है इसलिए अफ्रिका का अधिकांश भागउष्णकटिबंधीय क्षेत्र में आता है.

मिश्र के अधिकार क्षेत्र में आने वाली स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है इसका निर्माण 1869 में लैसेप्स के निर्देशन में पूर्ण हुआ इसकी लंबाई 168 किलोमीटर है.

मिश्र के द्वारा इसका राष्ट्रीयकरण 1956 में किया गया. स्वेज नहर के निर्माण के बाद भारत तथा यूरोप के मध्य की दूरी 7000 किलोमीटर कम हुई है. 

इससे पहले अफ्रीका का चक्कर लगाने वाले जलमार्ग केप ऑफ गुड होप से परिवहन होता था. केप ऑफ गुड होप जल मार्ग की खोज डिमाज ने की थी स्वेज नहर बनने से इस जल मार्ग का महत्व कम हुआ है.

इस महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है यह मोजांबिक चैनल द्वारा अफ्रीका से अलग होता है अफ्रीका की अधिकांशत चट्टानों का निर्माण प्रीकैंब्रियन युग में हो गया था.

अफ्रीका का एकमात्र नवीन वलित पर्वत एड्रेस है इस पर्वत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट टाॅऊकल है जो मोरक्को में स्थित है एटलस पर्वत श्रृंखला का विस्तार अल्जीरिया ट्यूनीशिया तथा मोरक्को में लगभग 2500 किलोमीटर में है.

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो है जिसकी ऊंचाई 5895 मीटर है यह एक ज्वाला मुखी पर्वत है जो तंजानिया में स्थित है. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील विक्टोरिया झील है. 

यह भूमध्य रेखा पर स्थित है. इस झील से विश्व की सबसे लंबी नील नदी निकलती है नील नदी की लंबाई 6650 किलोमीटर है नील नदी नीली नील तथा श्वेत नील के सूडान के खार्तूम शहर में मिलने से कहलाती है. 

श्वेत नील पर ओवैन बांध तथा नीली नदी पर सेनार बांध बनाया गया है मिस्र देश को नील नदी का वरदान कहा जाता है नील नदी सहारा मरुस्थल से होते हुए भूमध्य सागर में गिरती है.

अफ्रीका महाद्वीप के कांगो बेसिन में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन पाए जाते हैं इन्हीं जंगलों में भूमध्य रेखा को दो बार काटने वाली कांगो नदी बहती है. यह नदी स्टैनले जल प्रताप का निर्माण करती है. 

इस नदी पर इंगा बांध बनाया गया है. इन जंगलों में विश्व की सबसे नाटे कद की जनजाति पिग्मी निवास करती है. इन्हीं जंगलों में विश्व की सबसे जहरीली tsi - tsiमक्खी भी पाई जाती है. जेम्बेजी नदी पर करीबा बांध बनाया गया है यह नदी जांबिया तथा जिंबाब्वे की सीमा बनाती है.

विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा का मरुस्थल है जिसका क्षेत्रफल 84 लाख वर्ग किलोमीटर है चांड झील सहारा मरुस्थल की प्रमुख झील है यह खारे पानी की झील है. अफ्रीका महाद्वीप के उष्णकटिबंधीय घास के मैदानों को सवाना तथा शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों को वेल्ड्स कहते हैं.

अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में विश्व की सबसे लंबी महान भू भ्रंश घाटी है जो एशिया के मृत सागर से अफ्रीका के न्यासा झील तक विस्तृत है. भूमध्य रेखा इसके लगभग मध्य से गुजरती है.

रुडोल्फ झील के पास महान भू भ्रंश घाटी दो भागों में विभाजित हो जाती है.विश्व के सर्वाधिक सोने के भंडार जोहांसबर्ग तथा सर्वाधिक हीरे के भंडार किंबरले में पाए जाते हैं.

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे लंबा रेल मार्ग कैप काहिरा है. जो दक्षिण अफ्रीका की राजधानी कैपटाउन को मिस्र की राजधानी काहिरा से जोड़ता है. हॉर्न ऑफ अफ्रीका में सोमालिया जिबूती इरिट्रिया तथा इथोपिया को शामिल किया जाता है ये पूर्वी अफ्रीका के देश हैं. 

दक्षिण अफ्रीका के देशों यथा अंगोला बोत्सवाना मोजांबिक तंजानिया जांबिया तथा जिंबाब्वे को सीमावर्ती राज्य कहा जाता है. अफ्रीका महाद्वीप के कांगो गणतंत्र युगांडा सोमालिया कीनिया तथा गैबोन देशों से भूमध्य रेखा गुजरती है.

अफ्रीका महाद्वीप में बुशमैन पिग्मी बद्दू प्रमुख जनजातियां है बुशमैन जनजाति कालाहारी मरुस्थल तथा पिग्मी जनजाति कांगो बेसिन में पाई जाती है. 

अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख देशों में कांगो गणतंत्र जिसे  जायरे नाम से भी जाना जाता है यह जायरे नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में स्थित है अफ़्रीका का पहला देश जिसने हिंसात्मक ढंग से स्वतंत्रता प्राप्त की यहां अधिकांश बंटू जनजाति के लोग निवास करते हैं.

नाइजीरिया को तेलताड़ का देश कहा जाता है यहां ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली गर्म तथा धूल भरी हवाओं को हरम टन कहा जाता है. मिस्र गणतंत्र सहारा मरुस्थल का उद्यान है यहां अप्रैल तथा मई महीनों में दक्षिण की ओर से चलने वाली धूल भरी शुष्क हवाओं को खमसिन कहा जाता है यहां के किसानों को फैल्लाह कहा जाता है.

दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित है. इस उत्तम आशा अंतरीप कहा जाता है यह प्रायद्वीपीय क्षेत्र है. यहां अच्छी किस्म की ऊन उत्पादक मेरिनो भेड़ पाई जाती है.

ये भी पढ़ें
प्रिय दर्शको आशा है, आज का हमारा लेख अफ्रीका महाद्वीप पर निबंध | Essay on Africa Continent In Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.