100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर निबंध | Essay On South America Continent In Hindi

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर निबंध | Essay On South America Continent In Hindi- नमस्कार साथियों स्वागत है, आपका आज के हमारे इस लेख में आज हम दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के बारे में क्षेत्रफल, जनसंख्या, जलवायु, मौसम तथा इससे जुडी सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त करेंगे.

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर निबंध | Essay On South America Continent In Hindi

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर निबंध | Essay On South America Continent In Hindi

विश्व में सर्वाधिक वन तथा पक्षी इसी महाद्वीप में पाए जाते हैं इस महाद्वीप का आकार त्रिभुज के समान है. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में चौथा और जनसंख्या की दृष्टि से पांचवा स्थान रखता है. दक्षिण अमेरिका मध्य अमेरिका मैक्सिको तथा वेस्टइंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहा जाता है. 

इस महाद्वीप का अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कुल 15 देश हैं दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में सबसे पहले इंका मानव सभ्यता का विकास हुआ था जिसके अवशेष वर्तमान में पेरू की राजधानी लीमा में है.

इस महाद्वीप के उत्तर से भूमध्य रेखा तथा मध्यवर्ती भाग से मकर रेखा गुजरती है इस कारण यह महाद्वीप उष्ण तथा शीतोष्ण दोनों कटिबंध  में अवस्थित है इस महाद्वीप के इक्वाडोर कोलंबिया तथा ब्राजील भूमध्य रेखा पर स्थित है.

विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन नदी यही बहती है ब्राजील के अमेजन बेसिन को उष्णकटिबंधीय वर्षा वन पाए जाते हैं जिन्हें विश्व के फेफड़े कहा जाता है. 

इस महाद्वीप के पश्चिमी भाग में विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रंखला एंडीज स्थित है एंडीज की कुल लंबाई 7200 किलोमीटर है एंडीज पर्वत श्रंखला की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एकंकागुआ इसकी ऊंचाई 6960 मीटर  है.

इस महाद्वीप का दक्षिणी बिंदु टियरा डेल फ्यूगो है यह मैंगैलन जलसंधि द्वारा दक्षिणी अमेरिका से अलग है इस का दक्षिणतम बिंदु के कैप हाॅर्न है पनामा नहर के बनने के बाद इस जलमार्ग का महत्व कम हो गया है 

पनामा नहर अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है तथा दक्षिणी अमेरिका को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है.

विश्व की सबसे ऊंची नौकायन झील टिटिकाका झील है यह समुद्र तल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है यह झील पेरू और बोलविया की सीमा पर स्थित है.  बोलीविया की राजधानी लापाज विश्व का सबसे ऊंचा बसा शहर है.

इक्वेडोर की राजधानी क्वेटो भूमध्य रेखा पर स्थित है इसे वसंत ऋतु का शहर भी कहा जाता है इक्वाडोर में विश्व का सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपैक्सी है. अर्जेंटीना और चिल्ली की सीमा पर विश्व का सबसे ऊंचा ज्वाला मुखी ओडास डी सलाडो  है.

अरानिको नदी की सहायक कैरो नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा एंजल जलप्रपात है जो वेनेजुएला में स्थित है वेनेजुएला में उष्णकटिबंधीय घास के मैदानों को लानोज कहते हैं. जबकि ब्राजील में स्थित उष्णकटिबंधीय घास के मैदानों को सेलवाज या  कैंपोज कहते हैं.

अर्जेंटीना के शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों को पंपास कहा जाता है पंपास घास के मैदानों को अर्जेंटीना अथवा दक्षिण अमेरिका का हृदय कहा जाता है.

वहीं उरुग्वे और अर्जेंटीना के मैदान को लाप्लाता का मैदान भी कहते हैं. इक्वाडोर के दक्षिण पश्चिम में गल्फागोस द्वीप जो प्रशांत महासागर में स्थित है यहां पर कछुए तथा चिड़िया की विचित्र प्रजातियां पाई जाती है.

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का उष्णकटिबंधीय मरुस्थल अटाकामा है इस मरुस्थल में नाइट्रेट के सर्वाधिक भंडार पाए जाते हैं यह विश्व का शुष्क मरुस्थल है इसमें सर्वाधिक शुष्क स्थान इकीक है पराना और पराग्वे दोनों नदियों की संयुक्त धारा को लाप्लाटा कहते हैं.

लाप्लाता का मैदान ब्राजील के पठार के दक्षिण में स्थित है.विश्व में सबसे अधिक कॉफी का उत्पादन ब्राजील में होता है यहां कॉफी के उद्यानों को फेजेंडा कहा जाता है विश्व की सबसे बड़ी कॉफी की मंडी साओ पाउलो है.

ये भी पढ़ें
प्रिय दर्शको आशा है, आज का हमारा लेख दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर निबंध | Essay On South America Continent In Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.