100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध | Essay on India's National Emblem in Hindi

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध | Essay on India's National Emblem in Hindi- नमस्कार दोस्तों आज हम भारत की आन बान शान भारत के राष्ट्रीय प्रतिक राष्ट्रीय चिन्ह्, राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रगीत, राष्ट्रीय पशु-पक्षी, राष्ट्रीय फल फूल आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे.

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध | Essay on India's National Emblem in Hindi

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध | Essay on India's National Emblem in Hindi
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है यह उत्तरी पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है पूर्व में बंगाल की खाड़ी तो पश्चिम  मे अरब सागर स्थित है.

विश्व के लगभग हर देश की शासन व्यवस्था को संचालित करने के लिए नियमों का एक संग्रह बनाया जाता है जिसे सविधान कहते हैं उसी के अनुसार देश में विधि-विधान बनते हैं तथा शासन व्यवस्था का संचालन होता है भारत का संविधान की 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ जो 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

देश की विशेष परिस्थितियों तथा यहां की  वैभव पूर्ण ऐतिहासिकता व सांस्कृतिक सिंबल का प्रयोग राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के रूप में किया जाता है  जो यहां की विशिष्ट पहचान को अभिव्यक्त करते हैं।

राष्ट्रीय गान- हमारा राष्ट्रीय गान जन गण मन है यह महाकवि रवींद्रनाथ टैगोर के द्वारा बांग्ला भाषा में लिखित है इसके हिंदी ट्रांसलेशन को राष्ट्रीय गान के रूप में हमारी  संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को मान्यता प्रदान की.

राष्ट्रीय गान को सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 ईस्वी को गाया गया इस कोलकाता अधिवेशन की अध्यक्षता पंडित विशन नारायण धर ने की थी. हमारे राष्ट्रीय गान में कुल 13 पंक्तियां हैं तथा इसको गाने में 52 सेकंड का समय लगता है.

Morning song of India नाम से इसका अंग्रेजी अनुवाद रविंद्र नाथ टैगोर ने 1919 में किया। बंगाल में से आमार सोनार बांग्ला नाम से जाना जाता है जो बांग्लादेश का राष्ट्रगान है मॉर्निंग सॉन्ग ऑफ इंडिया का पहला भाग हमारे राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया है.

राष्ट्रगीत- हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम है  इसे भारतीय संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को स्वीकार किया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 7 नवंबर 1876 ई में रचा गया. वंदे मातरम बंकिम चंद्र चटर्जी की उपन्यास आनंदमठ से अंगीकृत किया गया है.

मूल रूप से यह   संस्कृत भाषा में है इसका अंग्रेजी अनुवाद अरविंद घोष  वही उर्दू में अनुवाद आरिफ मोहम्मद खान ने किया। वंदे मातरम को गाने में 1 मिनट 5 सेकंड का समय लगता है हमारे राष्ट्रीय गीत की धुन पन्नालाल घोष ने बनाई थी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1896 में हुए कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार गाया गया, जिसकी अध्यक्षता रहीम तुलला सयानी ने की थी.

राष्ट्रीय चिन्ह- हमारा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ है जिसके शिखर पर चार शेर है  ये एक-दूसरे की ओर पीठ करके बैठे हुए हैं. अशोक स्तंभ के नीचे अंकित पट्टी के नीचे घोड़ा दर्शाया गया है अशोक स्तंभ को भारत सरकार ने राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में 26 जनवरी 1950 को अपनाया.

अशोक स्तंभ के नीचे की और हमारा राष्ट्रीय वाक्य सत्यमेव जयते अंकित है यह देवनागरी लिपि में लिखा गया है जिसे मुंडको उपनिषद से लिया गया है.

सत्यमेव जयते शब्द का शाब्दिक अर्थ "- सत्य की सदैव जीत होती है"꫰ यह वाक्य भारत के महान सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सिंह स्तंभ से लिया गया है अशोक का यह  स्तंभ उत्तर प्रदेश के निकट सारनाथ  से प्राप्त हुआ.

इसमें दर्शाई गई  पशु आकृतियों में घोड़ा शक्ति समृद्धि कठिन मेहनत और प्रगति को दर्शाता है सांड  भारत को कृषि प्रधान देश साबित करता है वही शेर साहस पराकाष्ठा निर्भीकता को बताता है अशोक चक्र में कुल 24 तीलियां हैं जो एकता की प्रतीक है.

 राष्ट्रीय स्मारक- भारत का राष्ट्रीय स्मारक महान युद्ध स्मारक इंडिया गेट हैं जो दिल्ली में स्थित है। यह स्मारक प्रथम विश्व तथा अफगान  युद्धों में ब्रिटेन की ओर से भाग लेने वाले लगभग 90000 भारतीय सैनिकों को समर्पित है.

इंडिया गेट 1931 में बनकर तैयार हुआ था। इंडिया गेट की न्यू ड्यूक ऑफ़ कनॉट ने 1921 में रखी तथा इसकी डिजाइन एडवर्ड लुटियंस ने तैयार की।

1971 में लड़े गए भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय जांबाज वीरो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंडिया गेट मेहराब के नीचे अमर जवान ज्योति स्मारक बनाया गया.
  •  भारत का राष्ट्रीय दस्तावेज श्वेत पत्र है।
  •  भारत का राष्ट्रीय फल आम है.
  •  भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार भारत रत्न हैं
राष्ट्रीय पंचांग- हमारा राष्ट्रीय पंचांग शक संवत है जिसे सरकार ने सरकारी कामकाज  मे प्रयोग करने के लिए 22 मार्च 1957 को अपनाया गया। क्योंकि इस वर्ष की शुरुआत 22 मार्च से होती है।

शक संवत कारण 78 ईस्वी पूर्व  कुषाण शासक कनिष्क के द्वारा किया  गया। शक संवत का आरंभ 17 मार्च से होता है तथा इसका अंतिम महीना फाल्गुन होता है भारत के सभी त्यौहार इसी कैलेंडर के अनुसार मनाए जाते हैं.

भारत की राष्ट्रीय लिपि देवनागरी लिपि है। भारत की राष्ट्रीय योजना पंचवर्षीय योजना है अंतिम पंचवर्षीय योजना 12वीं पंचवर्षीय योजना थी नीति आयोग के गठन के बाद पंचवर्षीय योजनाओं को रोका गया है.

भारत के राष्ट्रीय पर्व में स्वतंत्रता दिवस जो 15 अगस्त को मनाया जाता है इसके अलावा 26 जनवरी को मनाए जाने वाला गणतंत्र दिवस तथा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती भारत के प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है.

भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल का फूल है जिस का वैज्ञानिक नाम नेलंबो न्यूसीपेरा है. यह गुलाबी रंग का होता है. हमारी भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही कमल को शुभ प्रतीक के रूप में मान्यता प्राप्त है.

यहां तक की कमल का वर्णन पुष्प पुराण कथा पदम पुराण में भी मिलता है. हिंदू देवताओं यथा  ब्रह्मा लक्ष्मी सरस्वती के साथ भी कमल को दर्शाया गया है.

हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है हालांकि भारत में लोकप्रिय खेल क्रिकेट है हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस यानी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. हॉकी में भारत ने पहला स्वर्ण पदक 1928 के ओलंपिक खेलों में जीता था. हॉकी में दोनों टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं.

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है मोर का वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस है। मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा 1963 ईस्वी में दिया गया भारत के अलावा म्यांमार का राष्ट्रीय पक्षी भी मोर हैं।

भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा है गंगा भारत की सबसे पवित्र नदी मानी जाती है । गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा 2008 में मिला। गंगा नदी की सफाई इन दिनों चर्चा में है गंगा नदी  को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए 2009 में राष्ट्रीय गंगा बेसिन प्राधिकरण का गठन भी किया गया था।

राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन है जिसे 5 अक्टूबर 2009 को भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया था.

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है बरगद का वैज्ञानिक नाम फाइकस बेगालेंसिस है। बरगद ऐसा वृक्ष है जिसकी जड़ें सबसे लंबी होती है.

ये भी पढ़ें

प्रिय दर्शको उम्मीद करता हूँ, आज का हमारा लेख भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध | Essay on India's National Emblem in Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.