100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

झारखंड राज्य पर निबंध | Essay on Jharkhand in Hindi

मेरा राज्य झारखंड पर निबंध | Essay on Jharkhand in Hindi- हमारे देश के अन्य राज्यों की तरह ही झारखंड भी भारत का एक प्रमुख राज्य है. इस राज्य का नाम प्राकृतिक स्थिति के आधार पर ही दिया गया है. इस राज्य में हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है. आज के आर्टिकल में हम झारखंड राज्य के बारे में जानेंगे.

झारखंड राज्य पर निबंध | Essay on Jharkhand in Hindi

झारखंड राज्य पर निबंध | Essay on Jharkhand in Hindi

झारखण्ड भारत का पूर्वी राज्य है. इस राज्य की राजधानी रांची है. झारखंड की सीमाए उत्तर में बिहार राज्य, दक्षिण में ओडिशा, पूर्व में पश्चिम बंगाल तथा पश्चिम में उत्तरप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ से लगती है.

यह राज्य पठार पर स्थिति है. इसका अधिकतर भाग छोटानागपुर पठार पर स्थित है. वन संरक्षण और वृक्षारोपण की दृष्टि से ये राज्य काफी समृद्ध है. झारखंड राज्य पहले बिहार का ही भाग हुआ करता था. लेकिन बिहार के विभाजन से इसकी स्थापना हुई.

इस राज्य में जंगलो की अधिकता के कारण इसका नाम झारखंड दिया गया जिसमे झार का अर्थ जंगल तथा खंड का अर्थ भूमि होता है. अर्थात जंगलो की भूमि ही झारखण्ड है. इसी कारण इसे जंगल प्रदेश के नाम से जाना जाता है.

झारखण्ड को एक अलग राज्य बनाने के लिए कई बार आन्दोलन खड़े हुए तथा  15 नवंबर 2000 को झारखंड को बिहार से अलग एक राज्य के रूप में मान्यता दी तथा यह भारत का २८ वा राज्य बना. १५ नवम्बर को झारखण्ड स्थापना दिवस मनाया जाता है.

झारखण्ड क्षेत्रफल के लिहाज से भारत का 15 वा सबसे बड़ा राज्य है. इसका क्षेत्रफल 79,716 वर्ग किलोमीटर है. इस राज्य के गठन के समय १८ जिले थे, जो वर्तमान में 24 है. जिसमे सबसे बड़ा जिला जमशेदपुर है.

जिसमे पश्चिमी सिंहभूम जिला, पूर्वी सिंहभूम जिला, गोड्डा जिला, गुमला जिला, खरसावाँ जिला, कोडरमा जिला, हजारीबाग जिला, राँची जिला, लोहरदग्गा जिला, चतरा जिला, बोकारो जिला, सिमडेगा जिला, गढवा जिला, साहिबगंज जिला, धनबाद जिला, पाकुड़ जिला, जामताड़ा जिला, दुमका जिला, खुटी जिला, गिरीडीह जिला, सराइकेला रामगढ़ जिला, लातेहार जिला, देवघर जिला और पलामू जिले आते है.

यहाँ पठार होने के कारण अनेक नदिया निकलती है. जिसमे कोयल नदी, स्वर्णरेखा नदी तथा दामोदर नदी आदि प्रमुख नदिया है. इस राज्य में वनों की अधिकता के कारण यहाँ वर्षा भी अधिक होती है. यहाँ की अनेक नदिया सभी को जल प्रदान करती है.

भारत का ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहा सैलानी यात्रा के लिए जाना पसंद नहीं करती है. भारत का एक और लोकप्रिय राज्य झारखंड में भी लाखो पर्यटक आते है.

यहाँ के दर्शनीय स्थलों में बेतला नेशनल पार्क, दशम जलप्रपात वाटर फाल्स,  बोकारो स्टील सिटी, रांची शहर, जमशेदपुर शहर, धनबाद, देवघर, शिखरजी, हजारीबाग तथा नेतरहाट आदि प्रमुख है.

भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा माहि नाम से प्रसिद्ध खिलाडी महेंद्रसिंह धोनी भी इसी राज्य से है. प्रियंका चोपड़ा तथा भारतीय हॉकी के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा भी इसी राज्य से थे.

ये भी पढ़ें
प्रिय दर्शको उम्मीद करता हूँ, आज का हमारा लेख झारखंड राज्य पर निबंध | Essay on Jharkhand in Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.