100- 200 Words Hindi Essays 2023, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

उत्तरी अमेरिका पर निबंध | Essay on north america In Hindi

उत्तरी अमेरिका पर निबंध | Essay on north america In Hindi: नमस्कार दोस्तों आज हम नार्थ अमेरिका कॉन्टिनेंट पर हिंदी मेंशोर्ट निबन्ध लेकर आए हैं. उम्मीद करते है उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर निबंध में दी गई जानकारी आपकों पसंद आएगी.

उत्तरी अमेरिका पर निबंध | Essay on north america In Hindi

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की खोज 1492 ईस्वी में क्रिस्टोफर कोलंबस के द्वारा की गई कोलंबस ने ऐसे नई दुनिया का नाम दिया तथा यहां के निवासियों को रेड इंडियन कहा जाता था. इसके बाद यहां पहुंचे समुद्री यात्री वेस्पुची अमेरिगो के नाम पर इस महाद्वीप का नामकरण किया गया.

उत्तरी अमेरिका दक्षिण अमेरिका से पनामा नहर के द्वारा अलग होता है पनामा नहर अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है पनामा नहर में तीन जल अवरोधक फाटक लगाए गए हैं जो दोनों महासागरों के जल को संतुलित करते हैं.

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का विश्व में तीसरा स्थान है इस का कुल क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है वही जनसंख्या की दृष्टि से चौथे नंबर पर है उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में  कुल 29 देश है उत्तरी अमेरिका का आकार त्रिभुज के समान है.

उत्तरी अमेरिका के पश्चिम में पर्वतों का समूह है इसे पश्चिमी पर्वत समूह या वेस्टर्न कॉर्डिलेरा कहा जाता है इन पर्वत श्रेणियों में रॉकीज अलास्का कॉस्केट सिएरा निवादा तथा सियरा माद्रे श्रेणियां हैं.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पूर्व में अपलेसियन उच्च भूमि हैं तथा मध्यवर्ती भाग में  विस्तृत मैदान है जिसका विस्तार उत्तर में मैकेंजी नदी से दक्षिण में स्थित मेक्सिको की खाड़ी पश्चिम में रॉकीज पर्वत से लेकर पूर्व में अपलेसियन पर्वत तक है.

संयुक्त राज्य अमेरिका को 49 डिग्री उत्तरी अक्षांश कनाडा से अलग करता है, उत्तरी अमेरिका का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट मैकिनले है जिसकी ऊंचाई 6194 मीटर है इसे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिनाले नाम दिया था.

विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है जो डेविस जल संधि के द्वारा बेफिन द्वीप से अलग होता है ग्रीनलैंड की राजधानी नूक है यहां एस्किमो जनजाति निवास करती है एस्किमो जनजाति कच्चा मांस खाती है इनके बर्फ के बने मकानों को इग्लू कहा जाता है यहां का तापमान माइनस 70 डिग्री सेल्सियस रहता है.

न्यूयॉर्क शहर हडसन नदी के किनारे पर स्थित है यह संयुक्त राज्य अमेरिका की आर्थिक राजधानी है न्यूयॉर्क शहर 5 द्वीपों पर बसा हुआ है इसके साथ ही न्यूयॉर्क विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह है

 संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रमुख रेल मार्ग यूनियन एंड सेंट्रल पैसिफिक रेलमार्ग है जो न्यूयॉर्क को सैन फ्रांसिस्को से जोड़ता है तथा कनाडा का प्रमुख रेल मार्ग कैनेडियन पैसिफिक रेलमार्ग है जो मॉन्ट्रियल को बैकूवर से जोड़ता है.

उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में स्थित 5 झीलों के समूह को ग्रेटलेक्स के नाम से जाना जाता है इसमें सुपीरियर झील मिशिगन झील  ह्यूराॅन  झील ईरी झील तथा ओंटारियो झील सम्मिलित है अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा जलप्रपात नियाग्रा जलप्रपात है जो आंटीरियो तथा ईरी झील के मध्य स्थित है सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है.

मिशीगन झील के दक्षिण में शिकागो शहर स्थित है जहां विश्व की सबसे बड़ी मांस मंडी है तथा 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन  यही संपन्न हुआ  जिसमें  स्वामी विवेकानंद जी ने भारत की ओर से भाग लिया तथा भारतीय संस्कृति से विश्व को अवगत करवाया.

उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी भाग में कई गिरी पद्य पठार स्थित है जिनका क्रम उत्तर से दक्षिण की ओर जाने पर अलास्का का पठार कोलंबिया का पठार ग्रेट बेसिन कोलोरेडो का पठार तथा मेक्सिको का पठार आता है.

उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों को प्रेयरीज कहा जाता है इस महाद्वीप की सबसे लंबी नदी मिसिसिपी मिसौरी नदी है जो मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है. कनाडा सबसे बड़ा यूरेनियम का उत्पादक व निर्यातक देश है विश्व में यूरेनियम उत्पादन के मामले में कजाकिस्तान के बाद कनाडा द्वितीय स्थान पर है यह विश्व का सर्वाधिक कागज का उत्पादन करता है कनाडा का मॉन्ट्रियल शहर कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है.

संयुक्त राज्य अमेरिका मक्का सोयाबीन के उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर है क्यूबा को चीनी का कटोरा कहा जाता है वहीं जमैका  केला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. इस महाद्वीप में सर्वाधिक गर्म जलवायु मृत घाटी में पाई जाती है यहां ग्रीष्म कालीन तापमान 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.

संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से तीसरा बड़ा देश है रूस और कनाडा ही इससे बड़े राष्ट्र हैं संयुक्त राज्य अमेरिका 4 जुलाई 1776 को ब्रिटिश पराधीनता से स्वतंत्र हुआ था यहां अधिकतर ईसाई धर्म के लोग निवास करते हैं इसकी राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है राजधानी वॉशिंगटन डीसी है यहां की जनसंख्या 37 करोड़  है अमेरिकी संसद का नाम कांग्रेस है संयुक्त राज्य अमेरिका में 50 राज्य है.

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा बड़ा देश कनाडा है यह पूर्व में अटलांटिक महासागर से प्रशांत महासागर तक फैला हुआ है भौगोलिक दृष्टि से कनाडा तीन भागों में विभक्त है कनाडी एनफील्ड प्राचीनतम पठारी भाग है आंतरिक मैदान प्रेयरी मैदान है तथा कॉर्डिलेरा प्रदेश कनाडा के 40% भाग पर टैगा वन पाए जाते हैं.

उम्मीद करता हूँ दोस्तों उत्तरी अमेरिका पर निबंध | Essay on north america In Hindi का यह लेख आपकों पसंद आया होगा, यदि आपकों इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.