100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

मणिपुर पर निबंध | Essay On Manipur In Hindi

मणिपुर पर निबंध | Essay On Manipur In Hindi- नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है, आज के हमारे इस आर्टिकल में आज हम भारत के पूर्वी प्रवेश द्वार मणियो के प्रदेश मणिपुर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे. तो चलिए आर्टिकल शुरू करते है.

मणिपुर पर निबंध | Essay On Manipur In Hindi

मणिपुर पर निबंध | Essay On Manipur In Hindi
भारत के पूर्वोत्तर में स्थित मणिपुर एक राज्य है। यह राज्य उत्तर में नागालैंड दक्षिण में मिजोरम पूर्व में म्यांमार तथा पश्चिम में असम राज्य के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। इस राज्य का नाम मणिपुर अर्थ मणियों का प्रदेश है यह भारत में कश्मीर के बाद दूसरा सबसे सुंदर राज्य है।

10 Lines on Manipur in Hindi

1) वर्तमान भारत के पूर्व में स्थित राज्य मणिपुर की स्थापना राज्य के रूप में 21 जनवरी, 1972 को की गई थी।

2) इस राज्य में कुल 9 जिले है. तथा इसकी राजधानी इम्फाल है। जो इसका सबसे बड़ा शहर है.

3) इस राज्य की वर्तमान जनसख्या लगभग 28 लाख है, जो इसे भारत का 24 वा राज्य बनाता है.

4) इसका क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर जो इसे भारत का 23वां स्थान दिलाता है।

5) इस राज्य की राजभाषा मणिपुरी भाषा है, जिसे 1992 में आंठ्वी अनुसूची में जोड़ा गया था.

6) यहाँ की विधानसभा में 60 सीट, लोकसभा में २ तथा राज्यसभा में १ सीट है. जिन पर चुनाव होता है.

7) इस राज्य का राजकीय पशु ब्राउ- एंटीलर्ड हिरन है, जिसे यहाँ संगाई कहा जाता है, जो भारत में केवल यहाँ ही पाया जाता है.

8) यहाँ का राजकीय पक्षी मिसेज हृआम्स फिसेन्ट है. राजकीय वृक्ष टून तथा राजकीय पुष्प सिरेए लिली है.

9) यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थलों में युद्ध कब्रिस्तान, गोविंदाजी मंदिर, ख्वैरमबंद बाजार, लोकटक झील और सेंद्रा द्वीप मुख्य पर्यटन स्थल है. जो यहाँ पर्यटकों को आकर्षित करते है.

10) यहाँ चाय की खेती मुख्यत रूप से होती है. यहाँ के प्रसिद्ध लोग में मेरी कोम, सुनीता , कल्पना तथा  दवेंद्रो सिंह मुख्यत है.

यह वह राज्य है जिसका इतिहास हमेशा आर्यावर्त के साथ जुड़ा हुआ था इस राज्य का वर्णन महाभारत काल में भी मिलता है महाभारत में पांडवों द्वारा मणिपुर राज्य में भ्रमण किया गया था। इस राज्य का क्षेत्रफल 22327 वर्ग किलोमीटर है जो इसे क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 23वां राज्य बनाता है।

इसे भारत का पूर्वी द्वार भी कहा जाता है यह राज्य 1972 में भारत का तीसरा राज्य बना जिसकी राजधानी इंफाल है जो चारों तरफ से पहाड़ से गिरा हुआ क्षेत्र है इसका क्षेत्रफल 1238 वर्ग किलोमीटर है।

यहां अनेक जातियों के लोग रहते हैं जिसमें मैती, नगा, कुकी और मिजो आदि जातियों के लोग निवास करते हैं। इन सभी में आपस में प्रेम अभाव और सम्मान अभाव देखते ही बनता है। सबसे अधिक मितई जाति के लोग रहते है।पर्वतीय क्षेत्रों पर नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं।

सभी मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हैं यहां के मुख्य त्योहारों में याओसंग, लाईहराओबा, हेकू हितोबा, चहराओबा, रथ यात्रा, चुष्फा आदि त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं।

इस राज्य में बोली जाने वाली भाषा मणिपुरी भाषा है यह भाषा संवैधानिक भाषा है जिसे 1992 में एक भाषा के रूप में संविधान में स्थान दिया गया।

यह राज्य 9 जिलो से मिलकर बना है. जिसमे मेंगलोंग, चन्डेल, सेनापति, इम्फाल पूर्व जिला, इम्फाल पश्चिम जिला, उखरुल, थौबल, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर प्रमुख जिले है. राजधानी इम्फाल यहाँ का सबसे सुन्दर नगर है.

इस राज्य में चार प्रमुख नदिया बहती है, जो यहाँ के लोगो को जल प्रदान करती है. तथा सिंचाई में भी सहायता करती है. जिसमे जिरि नदी, तिऔ नदी, बराक नदी और  मणिपुर नदी प्रमुख है.

यह एक प्रमुख दर्शनीय स्थल भी है. यहाँ के प्राकृतिक दृश्य का कहना ही क्या यहाँ प्रमुख पर्यटन स्थलों में  श्री गोविन्दजी का मन्दिर, शहीद मीनार, दूसरे विश्वयुद्ध के स्थान, फुबाला, बिशनपुर, काइना, चूडाचान्दपुर, तोग्लोग गुफा, उखरूल, लाल पहाड़ी, कांग्ला पार्क, कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान.

कंगला का किला, जामा मस्जिद, मताई गार्डन, लोकतक झील, कछौफंग झील, निलय टी एस्टेट, पंच रत्न मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, लूसी झील, मखेल गुफा मुख्यत है. जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है.

यहाँ के लोगो द्वारा खेले जाने वाले खेलो में पोलो सागोल कांजेइ हॉकी मुउना कांजेइ रगबी यूबी लाक्यी प्रमुख है. जो यहाँ के स्थानीय खेल है. यहाँ के मनोरम दृश्य को देखकर  नेहरु जी ने इसे भारत का हीरा कहा था.

ये भी पढ़ें
प्रिय दर्शको उम्मीद करता हूँ, आज का हमारा लेख मणिपुर पर निबंध | Essay On Manipur In Hindi आपको पसंद आया होगा, यदि लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.